रोडवेज मालामाल: महाकुंभ से 45 दिन में रोडवेज को हो गई सालभर की कमाई, 29 लाख यात्रियों ने किया सफर

Spread the love

 

रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र की बसों से पिछले एक साल में जितने यात्रियों ने सफर नहीं किया था, उतना सिर्फ महाकुंभ के 45 दिनों में किया। महाकुंभ में 29.02 लाख यात्रियों ने वाराणसी परिक्षेत्र से सफर किया। 38 करोड़ 76 लाख की रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र को आमदनी हुई। इसमें ग्रामीण डिपो ने सबसे अधिक बाजी मारी है। यानी एक साल में जितनी कमाई होती है उससे ज्यादा 45 दिन में हो गई।

रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वर्ष 2024 की वार्षिक आमदनी 30 करोड़ 76 लाख 22 हजार रुपये थी। इस महाकुंभ के 45 दिनों में ही 38 करोड़ 76 लाख रुपये की आमदनी हो गई।

वर्ष 2024 में 24 लाख 42 हजार यात्रियों ने सफर किया था, इस महाकुंभ में 29 लाख दो हजार यात्रियों ने सफर किया। सबसे अधिक वाराणसी ग्रामीण डिपो से 5.50 लाख यात्रियों ने सफर किया और इनकम भी 7.41 करोड़ रुपये की हुई।

कैंट डिपो से 3.23 लाख यात्री और 5.13 करोड़ की आय हुई। काशी डिपो से 3.40 लाख यात्री और 5.81 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। इसके साथ ही चंदौली डिपो की आय 2.45 करोड़ और 1.86 लाख यात्रियों ने आवाजाही की।

गाजीपुर डिपो से 3.14 लाख यात्रियों ने आवाजाही की और 4.55 करोड़ की आय हुई। जौनपुर की आय 5.63 करोड़ और 5.33 लाख यात्रियों ने आवाजाही की। सोनभद्र डिपो से 3.41 लाख यात्रियों की आवाजाही और 4.37 करोड़ की आय हुई। विंध्यनगर डिपो की आय 3.39 करोड़ और 2.15 लाख यात्रियों ने सफर किया।

और पढ़े  मौसम- जमकर हुई बारिश, सीतापुर-बाराबंकी में गिरे ओले, 11 लोगों की मौत, इन जिलों में 14 डिग्री लुढ़का पारा

Spread the love
  • Related Posts

    UP में आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में 10 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, डराने वाले हैं पूर्वानुमान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में बीते तीन दिनों के दाैरान झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री या इससे भी…


    Spread the love

    आज योगी कैबिनेट की बैठक, निजी बिजनेस पार्क सहित इन 23 प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कुल 23 प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025…


    Spread the love