Road Accident: चंडीगढ़-मनाली हाईवे की टनल के अंदर दो ट्रकों में टक्कर, 3 लोगों की मौत, आठ घायल

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनल नंबर 12 में गुरुवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों को बेहतर उपचार के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक रेफर किया गया है।

 

हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे टनल नंबर 12 में हुआ। जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर के ट्रक और हिमाचल नंबर के ट्रक के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस टीम और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से नगवाईं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

 

 

अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़े  हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद, 59 ट्रांसफार्मर ठप, छह पेयजल योजनाएं प्रभावित, अब तक 438 लोगों की मौत
  • Related Posts

    भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भीषण हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 की मौत

    भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दिनका घार के पास बुधवार मध्यरात्रि एक बोलेरो टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों…

    हिमाचल: बिलासपुरी धाम की थाली 100 रुपये, तंदूरी चपाती 10 और तवा 7 रुपये, मीट-चिकन के भी रेट तय

    हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अब ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के मनमाने दाम वसूलने पर रोक लगेगी। जिला प्रशासन ने बिलासपुरी धाम की थाली से…