Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो पर पलटा ट्रक, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Spread the love

 

रीवा में मौत की घाटी कही जाने वाली सोहागी घाटी में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हादसा गुरुवार की दोपहर सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 30 में हुआ है।

बताया गया कि ट्रक NH 30 से होकर गुजर रहा था। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया। ऑटो में कुल 8 लोग सवार थे, इस हादसे के चलते ऑटो सवार उसकी चपेट में आ गए, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि ऑटो सवार सभी लोग प्रयागराज से गंगा स्नान कर मऊगंज जिले के नईगढ़ी जा रहे थे।

 

 

ऑटो सवार सभी लोग मऊगंज के नईगढ़ी के रहने वाले थे, जबकि ट्रक प्रयागराज से होकर रीवा की ओर आ रहा था। एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि अभी सात लोगों की मौत की सूचना है, घायलों और मृतकों की पहचान की जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है, हादसा किसकी लापरवाही से हुआ और हादसे की असल वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  Fire- इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की जलकर हुई मौत, मौके पर अधिकारी
  • Related Posts

    Fire- इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की जलकर हुई मौत, मौके पर अधिकारी

    Spread the love

    Spread the loveइंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग मकान के सामने वाले हिस्से में लगी,…


    Spread the love

    मध्यप्रदेश- हाईकोर्ट का फैसला- कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन अमान्य,रामनिवास रावत होंगे नए MLA

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने चुनाव याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है। विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया है। बता…


    Spread the love