सड़क हादसा: पटियाला में ट्रक और इनोवा की टक्कर,6 स्कूली बच्चों समेत सात की मौत,कार के उड़े परखच्चे

Spread the love

 

पंजाब के पटियाला में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह स्कूली बच्चों समेत सात की मौत हो गई। पटियाला-समाना रोड पर गांव नस्सूपुर के बस अड्डे के नजदीक एक प्राइवेट स्कूल की इनोवा गाड़ी की रेत से लदे टिप्पर ट्रक के साथ भीषण टक्कर के बाद कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में इनोवा में सवार छह स्कूली बच्चों और चालक की मौत हो गई है, जबकि आठ अन्य घायल हुए हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बच्चे पटियाला के भूपिंदरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। बुधवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद इनोवा में सवार होकर घरों को लौट रहे थे। रास्ते में पटियाला-समाना रोड पर गांव नस्सूपुर के बस अड्डे के पास इनोवा को तेज रफ्तार टिप्पर ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूल की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त इनोवा से मशक्कत के बाद खून से लथपथ लाशों को बाहर निकाला गया। हादसे में चार स्कूली विद्यार्थियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक की राजिंदरा अस्पताल और एक अन्य की पटियाला के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। घायल बच्चों का राजिंदरा के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में इलाज जारी है। घायल बच्चों में से तीन की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

हादसे में मरने वाले स्कूली बच्चों में प्रभ सचदेवा (12 साल) निवासी समाना, भिवांशी (11 साल) निवासी समाना, अराध्या (10) निवासी समाना, भव्यन (8), इनोवा चालक बलविंदर सिंह (45) निवासी फतेहपुर शामिल हैं।

अस्पताल पहुंचे सेहत मंत्री
राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन स्कूली बच्चों का हालचाल जानने सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह भी पहुंचे। सेहत मंत्री ने कहा कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त इनोवा में 14 स्कूली बच्चे सवार थे। साथ ही कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। साथ ही कहा कि जल्द ही वह प्रशासन के साथ मिलकर ठोस कदम उठाएंगे, जिससे आगे भविष्य में इस तरह के सड़क हादसे न हो पाएं।

और पढ़े  फाइनेंसर की शर्त- 35 हजार का कर्ज माफ करने के लिए फाइनेंसर ने कहा- हफ्ते में एक रात मेरे साथ बिताओ

सीएम भगवंत मान व सुखबीर बादल ने जताया शोक
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पटियाला में हुए सड़क हादसे में स्कूली बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। इनका कहना है कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं। साथ ही घायल स्कूली बच्चों के जल्द ठीक होने की कामना की है।


Spread the love
  • Related Posts

    फाइनेंसर की शर्त- 35 हजार का कर्ज माफ करने के लिए फाइनेंसर ने कहा- हफ्ते में एक रात मेरे साथ बिताओ

    Spread the love

    Spread the loveसुधार पुलिस ने इलाके बिल्डर, होटेलियर और कोलोनायजर ब्रहमदीप सिंह सिद्धू को संगीन आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू पर महिला की प्रताड़ना…


    Spread the love

    33.5 डिग्री पारा: सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर, बढ़ने लगी गर्मी, AC-पंखे चालू; छह दिन ऐसा रहेगा मौसम

    Spread the love

    Spread the loveमार्च का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप चूभने लगी है। इतना ही नहीं अब…


    Spread the love