Road Accident: हल्द्वानी- दवा लेकर घर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, सिर के उड़े चीथड़े, चालक जगह से फरार|

Spread the love

स्पताल से मां की दवाई लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को 10 टायरा ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक के सिर के चीथड़े उड़ गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी जगमोहन सूंठा (39) पुत्र देवीदत्त बैंक की कैश वैन का चालक था। मंगलवार दोपहर एक बजे वह सुशीला तिवारी अस्पताल से मां के लिए दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रामपुर रोड पर मारुति कार शोरूम के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर से सड़क पर गिरे जगमोहन का सिर अनियंत्रित ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचल गया। सूचना मिलने पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।

सीसीटीवी से चला ट्रक का पता
हादसे के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि ट्रक घटनास्थल से कुछ आगे खड़ा कर चालक भाग गया है। इस पर स्थानीय वाहन स्वामी टीपीनगर चौकी पहुंच गए। मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- बार एसोसिएशन चुनाव: 12 पदों के लिए इस बार 78 फीसदी हुआ मतदान, 22 को आएंगे परिणाम
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love