ऋषिकेश Weather: भारी बारिश से ढालवाला कस्बा हुआ जलमग्न, वाहन फंसे, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आज भी मौसम बदला हुआ है। ऋषिकेश में सुबह तेज बारिश से ढालवाला का पूरा इलाका जलमग्न हो गया। वहीं, ढालवाला क्षेत्र में कई वाहन पानी में डूब गए और कई वाहन फंस गए। बारिश रुकने के बाद यातायात को सुचारू किया गया। ऋषिकेश के कई स्थानो पर भी जलभराव हुआ है।

 

कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना है।

और पढ़े  देहरादून: CM आवास पर प्रवासी उत्तराखंडियों का हुआ स्वागत और रात्रिभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…