ऋषिकेश- लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार, अलर्ट..

पहाड़ों में लगाते हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मैदान में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से 18 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ,जल पुलिस,आपदा राहत दल की संयुक्त टीमें त्रिवेणी घाट, परमार्थ घाट, स्वर्गाश्रम घाट, रामझूला और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में तैनात कर दी गई हैं। घाटों पर गोताखोरों की तैनाती के साथ ही लाइफ जैकेट और रस्सियों की व्यवस्था भी की गई है। लाउडस्पीकर और मुनादी के जरिए लोगों को नदी किनारे न जाने और तेज बहाव में स्नान न करने की चेतावनी दी जा रही है।
वर्तमान में सावन की कावड़ यात्रा अपने चरम पर है। हरिद्वार से लाखों कावड़िए ऋषिकेश होते हुए नीलकंठ और अन्य शिवालयों की ओर जा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कहा कावड़ियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सभी से अपील है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और चिन्हित स्थानों पर ही स्नान करें। सिंचाई विभाग के अनुसार यदि पहाड़ों में इसी तरह बारिश जारी रही तो गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 340.50 मीटर को पार कर सकता है।
और पढ़े  मीनाक्षी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली: सीएमओ को बंद मिली पहलवान की दुकान, विभाग करेगा कार्रवाई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…