Richest Person: पाकिस्तान का सबसे अमीर इंसान है ये, दुनियाभर में फैला है अरबों का कारोबार

Spread the love

 

 

कंगाल पाकिस्तानी की हालत के बारे में पूरी दुनिया जानती है। पड़ोसी देश पर हर पांच में कर्ज दोगुना हो जाता है। इसके ऊपर 1997 से लेकर 2022 तक सालाना कर्ज 14 फीसदी बढ़ा है, लेकिन जीडीपी में सिर्फ तीन फीसदी के हिसाब से बढ़ोत्तरी हुई है। पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है। लोगों को खाने-पीने की चीजों के लिए भारी भरकम पैसा खर्च करना पड़ता है। हालात सुधारने के लिए आईएमएफ से पाकिस्तान कई बार कर्ज ले चुका है, लेकिन फिर भी कंगाल बनी हुई है।

कर्ज में डूबे पाकिस्तान की हालत बेहद खराब है, लेकिन वहां पर अमीरों की भरमार है। पाकिस्तान के अमीरों के पास लाखों करोड़ रुपये मौजूद हैं, लेकिन वहां के पांच अमीरों की संपत्ति को भी मिला दें, तो उनकी कुल संपत्ति मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ से भी कम है। आज हम आपको अपनी इस खबर में पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स के बारे में बताएंगे और उनके पास कुल कितनी संपत्ति है।

कौन है पाकिस्तान का सबसे अमीर शख्स?

पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स का नाम शाहिद खान है, हालांकि वे पाकिस्तान में नहीं रहते हैं। शाहिद खान एक व्यापारी हैं और अमेरिकी में रहते हैं। वह एक ऑटो सप्लायर कंपनी के मालिक हैं, जिसका नाम  Flex N Gate है। इसके साथ ही वो अमेरिका की फुटबॉल टीम Jacksonville Jaguars के भी ऑनर हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद खान की कुल संपत्ति 13.7 बिलियन डॉलर है। दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में वह 170वें स्थान पर हैं।

और पढ़े  मैदानी इलाकों में मानसून थमा: उत्तर-पश्चिम भारत में अभी 6-7 दिन बारिश होने के आसार नहीं

 

अमेरिका में रहते हैं शाहिद खान 

पाकिस्तान में शाहिद खान का जन्म हुआ था, लेकिन अब वब अमेरिका में रहते हैं। उनके पास अमेरिका की नागरिकता है। शाहिद साल 1967 में 16 साल की उम्र में ही पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे। उन्होंने अमेरिका में कई परेशानियों का सामना किया। उन्हें अपना खर्च चलाने के लिए बर्तन तक धोने पड़े थे। इसके लिए उन्हें 1.20 डॉलर प्रति घंटे मिलते थे। इस दौरान वह पढ़ाई करते रहे। उन्होंने साल 1971 में अमेरिका के ग्रैंजर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।

 

ऐसे बदल गई किस्तम

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद शाहिद ने वन-पीस ट्रक का डिजाइन तैयार किया, जो उनकी सफलता में एक मोड़ साबित हुआ। वर्तमान समय में उनकी कंपनी के पूरी दुनिया में 76 प्लांट हैं, जिनमें 27 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। टोरंटो में उनका एक होटल भी है।


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love