Retirement UU Lalit- देश के प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित का आज आखिरी कार्य दिवस, आज 2 बजे से होगा लाइव प्रसारण।

देश के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित कल (आठ नवंबर) सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि, आठ नंवबर को गुरु नानक जयंती होने के कारण अदालत में अवकाश रहेगा। ऐसे में जस्टिस ललित का सुप्रीम कोर्ट में आज आखिरी कार्य दिवस है। उनके आखिरी कार्य दिवस पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से सीजेआई की अध्यक्षता वाली औपचारिक सेरेमोनियल पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा। आज दोपहर दो बजे के बाद सेरेमोनियल बेंच की कार्यवाही शुरू होगी। इसमें जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी शामिल होंगे। बता दें, सेरेमोनियल बेंच में भारत के मुख्य न्यायाधीश अपने उत्तराधिकारी के साथ पीठ साझा करते हैं। इस दौरान बार के अन्य सदस्य व अन्य अधिकारी उन्हें विदाई देते हैं।

और पढ़े  खोली पोल- यूएन में फिर पाकिस्तान बेनकाब, भारत का शहबाज शरीफ के दावों पर पलटवार
  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल

    अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत…

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…