गणतंत्र दिवस परेड पुरस्कार:  नौसेना ने जीता सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का पुरस्कार, झांकी में महाराष्ट्र रहा अव्वल

Spread the love

णतंत्र दिवस परेड के मौके पर निकाली गई झांकियों के विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है।। इस साल तीनों सेनाओं में सबसे अच्छे मार्चिंग दल का पुरस्कार  भारतीय नौसेना ने अपने नाम किया है। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि इस दल में 144 युवा जवान शामिल थे। इन जवानों ने कर्तव्य पथ पर कदम से कदम मिलाकर मार्च किया। यह प्रदर्शन भारत की बढ़ती समुद्री ताकत को दिखाता है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सहायक बलों की श्रेणी में दिल्ली पुलिस के दल को सबसे अच्छा मार्चिंग दल चुना गया है।

 

इस राज्य ने मारी बाजी
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में महाराष्ट्र ने बाजी मारी है। महाराष्ट्र की झांकी में गणेश उत्सव को आधुनिकता और परंपरा के साथ दिखाया गया था। इसमें आत्मनिर्भरता का संदेश भी शामिल था। परेड के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं के एक समूह ने लेजिम लोक नृत्य पेश किया। इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर को दूसरा और केरल को तीसरा स्थान मिला है।

 

मंत्रालयों में संस्कृति मंत्रालय की झांकी सबसे बेहतर
मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में संस्कृति मंत्रालय की झांकी सबसे बेहतर रही। इस झांकी ने ‘वंदे मातरम’ गीत की 150 साल की विरासत का जश्न मनाया। इसमें बंकिम चंद्र चटर्जी की मूल रचना और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को दिखाया गया। झांकी में साल 1928 की एक दुर्लभ रिकॉर्डिंग का भी जिक्र था। इसमें पुरानी परंपराओं के साथ आज की युवा पीढ़ी यानी ‘जेन-जी’ के कलाकारों ने भी हिस्सा लिया।

सीपीडब्ल्यूडी को भी मिलेगा पुरस्कार
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को उनकी फूलों वाली झांकी के लिए विशेष पुरस्कार मिला है। इसके अलावा ‘वंदे मातरम’ डांस ग्रुप को भी पुरस्कृत किया गया है। इन सभी विजेताओं को 30 जनवरी को राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

और पढ़े  पीएम मोदी का यूट्यूब पर बजा डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा, ट्रंप से सात गुना ज्यादा फोलोअर्स

क्या रही जनता की पसंद?
आम जनता की पसंद यानी ‘पॉपुलर चॉइस’ श्रेणी में भी विजेताओं का चुनाव हुआ। MyGov पोर्टल पर हुए ऑनलाइन पोल में नागरिकों ने असम रेजिमेंट को सेनाओं में सबसे अच्छा मार्चिंग दल चुना। पुलिस बलों में सीआरपीएफ (सीआरपीएफ) को सबसे ज्यादा वोट मिले। राज्यों की झांकियों में गुजरात की ‘वंदे मातरम’ झांकी पहले स्थान पर रही। इसके बाद उत्तर प्रदेश की बुंदेलखंड संस्कृति और राजस्थान की बीकानेर स्वर्ण कला वाली झांकी को लोगों ने खूब पसंद किया। मंत्रालयों में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की झांकी को जनता ने सबसे ज्यादा वोट दिए।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली: द्वारका में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले विदेशी गैंगस्टर ने दी थी धमकी

    Spread the love

    Spread the love   द्वारका के छावला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि द्वारका जिले के छावला…


    Spread the love

    Price Increased: घरेलू एलपीजी के दाम 60 और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये बढ़ोतरी, लागू हुई नई दरें 

    Spread the love

    Spread the loveघरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार, 7 मार्च से वृद्धि कर दी गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की…


    Spread the love