देशभर के 35 रेलवे स्‍टेशनों का कायाकल्प शुरू, आपका स्टेशन भी तो नहीं? चेक करें लिस्ट

यात्रियों की सुविधाओ को ध्‍यान में रखते हुए भारतीय रेलवे इस बार बड़ा कदम उठाई है. रेलवे ने देश के 35 स्‍टेशनों को विकसित करने का काम शुरू कर दिया है. सभी स्‍टेशनों को विकसित रेलवे मंत्रालय स्‍वयं ही करा रहा है.

जानते हैं लेटेस्ट अपडेट.

रेल मंत्रालय यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए लगातार प्रयासरत रहता है. तिक्त बुकिंग से लेकर प्लेटफार्म तक की सुविधा के लिए रेलवे कई बदलाव करती रही है. इसी क्रम में अब रेलवे ने एक बार फिर बड़ा काफ्दम उठाया है. रेलवे देश के 35 स्‍टेशनों को विकसित कर रहा है. इनमें से कई स्‍टेशनों पर काम शुरू हो गया है, जबकि कई में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और टेंडर जल्‍द फाइनल कर काम शुरू किया जाएगा. आपको बता दें कि सभी स्‍टेशनों को विकसित रेलवे मंत्रालय स्‍वयं ही करा रहा है. इसलिए सभी स्‍टेशनों के समय पर काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
अब बात करते हैं कि इस लिस्ट में कौन कौन से स्टेशन शामिल किये गए हैं. आपको बता दें कि इस लिस्ट में अयोध्‍या, बिजवासन, सफदरजंग, गोमतीनगर, तिरुपति, गया, उधना, सोमनाथ, एरनाकुलम, पुरी, न्‍यू जलपाईगुड़ी, मुजफ्फरपुर, लखनऊ( चारबाग), डकानिया तालव, कोटा, जम्‍मू तवी, जालंधर कैंट, नेल्‍लौर, साबरमती, फरीदाबाद, जयपुर, भुवनेश्‍वर, कोल्‍लम, उदयपुर सिटी, जैसलमेर, रांची, विशाखापट्टनम, पुड्डूचेरी, कटपडी, रामेश्‍वरम, मदुरै, सूरत, जोधपुर, चेन्‍नई इगमोर, न्‍यू भुज स्टेशन शामिल है.
इस तरह स्‍टेशनों को होगा विकास
1. नए कलेवर में स्‍टेशनों के दोनों ओर से एंट्री होगी, यानी स्‍टेशन शहर के दोनों हिस्‍सों को जोड़ेगा.
2. फूड कोर्ट,वेटिंग लाउंज के अलावा बच्चों के खेलने के लिए स्थान, शहर के स्‍थानीय उत्‍पाद को प्रमोट करने के लिए स्थान तय होगा.
3. शहर के बीच स्थित स्‍टेशनों में नागरिकों के लिए एक सिटी सेंटर जैसा स्थान बनेगा.
4. इतना ही नहीं, ट्रैफिक की व्यवस्था मास्‍टर प्‍लान में की गयी है.
5. ट्रांसपोर्ट के सभी मोड को स्‍टेशन से कनेक्‍ट किया जाएगा. आटो, टैक्‍सी और बस स्‍टैंड इंटर कनेक्‍ट होंगे.
6. पूरी इमारत ग्रीन बिल्डिंग तकनीक से बनेगी. दिव्‍यांगों की सुविधाओं को विशेष ख्‍याल रखा जाएगा

और पढ़े  UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी
  • Related Posts

    एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़

    शिव की नगरी काशी में तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हो गया। 22 अक्तूबर से ही गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमानों के करतब देखने के…

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…