हेमकुंड साहिब : ऋषिकेश गुरुद्वारे में हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू,4 काउंटर खोले

क्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण शुरू हो गया है। पहले दिन 25 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।

पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि गुरुद्वारा परिसर में दोपहर बाद से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे सिख श्रद्धालुओं का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। परिसर में चार काउंटर खोले गए हैं। इसमें दो काउंटर महिलाओं के लिए और दो काउंटर पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

चार-चार काउंटरों पर दो-दो शिफ्टों में चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुछ कर्मचारी रिजर्व में भी रखे गए हैं। मंगलवार सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक पंजीकरण चलता रहेगा।

20 मई को गुरुद्वारा परिसर से श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रवाना होंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

और पढ़े  देहरादून: राज्यपाल से मिले देवप्रयाग के मेधावी छात्र-छात्राएं, भारत दर्शन यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…