रिचार्ज Plan: फिर बढ़ने वाली है आपकी परेशानी जल्द महंगे होने वाले हैं रिचार्ज प्लान, 15% तक बढ़ेगी सभी प्लान की कीमतें

Spread the love

 

 

दि आपके पास भी दो-दो सिम कार्ड हैं तो आपकी परेशानी फिर से बढ़ने वाली है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि देश की टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जल्द ही अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में इजाफा करने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतों में जल्द ही 5-15 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह इजाफा पहले अनुमानित नवंबर-दिसंबर से पहले हो सकती है। इससे पहले पिछले साल जुलाई में निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने मोबाइल प्लान की दरों में 10 से लेकर 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी।

 

यदि वास्ताव में ऐसा होता है तो यह पिछले छह साल से भी एक और बड़ी बढ़ोतरी होगी। इसका सीधा असर मोबाइल ग्राहकों पर होगा और उन्हें प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के लिए अधिक रकम खर्च करनी होगी। इसका सबसे ज्यादा नुकसान उन लोगों को होगा जो सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराते हैं।

आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में ट्राई ने कंपनियों को वॉयस कॉल और एसएमएस के लिए अलग-अलग सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद इस साल जनवरी ने इन्हें बाजार में उतारा था, लेकिन कई कंपनियों ने अपने कॉलिंग वाले प्लान से डाटा हटा दिया था। कुछ कंपनियों ने 365 दिन की वैधता के साथ 1999 रुपये के रिचार्ज पर वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधा दी थी।

कंपनियों का कहना है कि भारत में मोबाइल दरें दुनिया में सबसे कम हैं और इसमें और सुधार की जरूरत है। कंपनियों का दावा है कि नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए उन्हें मोटे पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, इसलिए प्लान की कीमतों में समय-समय पर इजाफा किया जाता है।

Spread the love
और पढ़े  US-Iran-  ईरान से बढ़ा तनाव, अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपने सैनिकों के ठिकाने बदले
  • Related Posts

    Wedding- विजय-रश्मिका बने पति-पत्नी,तेलुगु रिवाज से पूरी हुई शादी, शाम में होगा कोडेला विवाह

    Spread the love

    Spread the love तेलुगु परंपराओं से पूरी हुईं शादी की रस्में विरोश की तेलुगु परंपराओं से शादी की रस्में पूरी हुईं। अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आधिकारिक रूप से…


    Spread the love

    PM Modi- होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम पहुंचे PM मोदी, नरसंहार पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the love होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम पहुंचे पीएम मोदी इस्राइल दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने यरूशलम में होलोकॉस्ट स्मारक ‘याद वाशेम’ पहुंचकर नरसंहार के पीड़ितों को श्रद्धांजलि…


    Spread the love