Rape :10 लोगों ने किया सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी हुआ फरार

Spread the love

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में 26 साल की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ 10 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सनसनीखेज करने वाली खबर आई है। घटना गुरुवार को हुई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक नामचीन आईटी कंपनी में काम करती है।

पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। चाईबासा पुलिस के अनुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 20 अक्तूबर की शाम अपने मित्र के साथ कहीं बाहर गई थी। वे सड़क किनारे बात कर रहे थे, इसी बीच 8-10 लोग आए और पहले उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद वे उसे जबर्दस्ती सूनसान स्थान पर ले गए और दुष्कर्म किया।

घटना में लिप्त लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़ कर फरार हो गए। उन्होंने उसका पर्स और मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। चाईबासा के सदर अस्पताल में उसका मेडिकल चेकअप किया गया।


Spread the love
और पढ़े  झारखंड- बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल की अपील, हर शिक्षित छात्र कम से कम एक बच्चे को पढ़ाए
  • Related Posts

    झारखंड- बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल की अपील, हर शिक्षित छात्र कम से कम एक बच्चे को पढ़ाए

    Spread the love

    Spread the love   झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शुक्रवार को छात्रों से कम से कम एक बच्चे को शिक्षित करने की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।   यहां…


    Spread the love

    झारखंड: झामुमो विधायक गगराई पर चुनाव में फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल करने का आरोप, सीईओ ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the love   झारखंड के झामुमो विधायक दशरथ गगराई पर चुनाव में फर्जी पहचान पत्र इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। औपचारिक शिकायत के बाद झारखंड के मुख्य निर्वाचन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *