दुष्कर्म- कोचिंग जा रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, गन्ने के खेत में की गई दरिंदगी,साथ में पीड़िता की सहेली भी थी 

 

सहेली के साथ कोचिंग जा रही छात्रा से लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर कैमासुर गांव में बने यात्री सहायता बूथ के पास गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बाइक सवार तीन अज्ञात बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया। उनके चंगुल से किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

 

पहले दोनों छात्रा से दरिंदगी की जानकारी आ रही थी सामने
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका-मुआयना कर परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, पहले दोनों छात्राओं से दुष्कर्म की बात कही जा रही थी, लेकिन पूछताछ में एक छात्रा ने खुद के साथ घटना होने से इनकार कर दिया है।

 

इंटर में पढ़ती है पीड़ित छात्रा
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री इंटर में पढ़ती है। वह अपनी सहेली के साथ सोमवार सुबह करीब छह बजे लीलाकुआं कस्बे में कोचिंग पढ़ने पैदल जा रही थी। कैमासुर गांव के पास बने यात्री सहायता बूथ के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और दोनों छात्राओं को रोका और जबरन गन्ने के खेत में खींच ले गए। आरोप है कि तीनों ने 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे जंगल-झाड़ियों में आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  यूक्रेन: सूमी में भारतीय दवा कंपनी के प्लांट पर रूसी ड्रोन हमला, एक की मौत, कई घायल, हुआ भारी नुकसान

पुलिस का बयान
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पूछताछ के दौरान एक छात्रा ने खुद के साथ घटना होने से इनकार कर दिया। हालांकि, मेडिकल में छात्रा के साथ कोई मेजर इंजरी की बात सामने नहीं आई है। छात्राओं ने किसी ठाकुर नाम के युवक का नाम लिया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। -संकल्प शर्मा, एसपी

  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…