पड़ोसन की बेटी को कपड़े देने के बहाने घर बुलाकर किया दुष्कर्म, फिर एक दिन अस्पताल पहुचने पर हैरान रह गए सब|

गुरुग्राम में प्रेस किए गए कपड़े देने के बहाने किशोरी को घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के वक्त पीड़िता की मां घर में मौजूद नहीं थी। पीड़िता के पेट में दर्द होने पर दुष्कर्म की बात परिजनों के सामने आई। महिला की शिकायत पर सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मूल रूप से आगरा की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-37 इलाके में रहती है। पिछले दिनों तबीयत खराब होने पर वह दवा लेने के लिए आगरा चली गई थी। इस दौरान उसकी बेटी अपने पिता के साथ गुरुग्राम में ही थी।<strong>पड़ोसन की बेटी को कपड़े देने के बहाने घर बुलाकर किया दुष्कर्म, फिर एक दिन अस्पताल पहुचने पर हैरान रह गए सब|</strong>
3 अक्तूबर को वापस गुरुग्राम लौटने पर उसको पता चला कि बेटी की तबीयत खराब है। इसके बाद महिला बेटी को लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची, जहां जांच के बाद पता चला कि बेटी गर्भवती है। इसके बाद मां के पूछने पर पीड़िता ने खुद के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नूर मोहम्मद ने उसे प्रेस किए हुए कपड़े देने के बहाने अपने घर पर बुलाया था। घर के अंदर जाते ही आरोपी ने गेट बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।<strong>पड़ोसन की बेटी को कपड़े देने के बहाने घर बुलाकर किया दुष्कर्म, फिर एक दिन अस्पताल पहुचने पर हैरान रह गए सब|</strong> इसके बाद वह डर के मारे पिता को भी कुछ नहीं बता पाई। इसके बाद भी प्रेस के लिए कपड़े लेने के लिए जाने पर आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

  • Related Posts

    Murder- पिता ने बेटी को मारी तीन गोली,गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या, इस बात को लेकर थे नाराज 

      गुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित एक घर में गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे पूर्व राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच…