दुष्कर्म: 8 माह पहले हुई हैवानियत,दुष्कर्म से पैदा हुई बच्ची की मौत, एक-एक कर सात आरोपी अरेस्ट

Spread the love

 

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से पैदा हुई बच्ची की रविवार की सुबह छह बजे मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।

सामूहिक दुराचार के बाद पीड़िता को पिछले सात दिनों पूर्व सोमवार की रात 12 बजे अचानक पेट में दर्द होने पर उसके मामी-मामा और परिजन पंडित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ऑटो से ले जा रहे थे, तभी डुबकियां बाजार के समीप पहुंचते ही हालत गंभीर हो गई।

 

ऑटो चालक एक निजी क्लीनिक पर ले गया, जहां उसे एक बच्ची पैदा हुई। क्लिनिक पर खास कोई व्यवस्था न होने के कारण परिजनों ने उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचने के लिए एम्बुलेंस के लिए डायल 108 पर फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इस पर परिजनों ने ऑटो से ही पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। 

सभी आरोपी गिरफ्तार

बच्ची पैदा होने के बाद पीड़िता अपने मामा के गांव पहुंची, जहां पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो कांस्टेबल व महिला आरक्षी तैनात किए गए। पीड़िता के मामा ने बताया कि सुबह बच्ची बिल्कुल सामान्य थी। आज यानी रविवार की छह बजे अचानक उसकी मौत हो गई।

सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि नवजात बच्ची के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया।


Spread the love
और पढ़े  12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती, पढ़ें...
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love