रामनगरी अयोध्या- अचानक गिरा नीम का पेड़, दबकर बालक की मौत… 2 छात्राओं समेत 4 लोग घायल

Spread the love

 

 

योध्या के रिकाबगंज चौराहे पर स्थित विशालकाय नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई और कई राहगीर घायल हो गए। पेड़ की चपेट में आने के कारण उसके नीचे दब कर कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ लगभग 150 सौ साल पुराना था।वही जानकारी के मुताबिक दोपहर एक बजे के करीब अवागमन सामान्य रूप से चल रहा था। इसी बीच रिकाबगंज चौराहे पर स्थित विशालकाय नीम का पेड़ एकाएक गिर पड़ा। व्यस्त मार्ग होने के कारण कई राहगीर इसकी चपेट में आए। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों पेड़ के चपेट में आए लोगों को निकाला। जिनमें से ज्यादा चोटें आने के कारण एक बालक समेत तीन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दस वर्षीय अब्बू साहिमा पुत्र रमजान मोइया बेगमगंज पूराकलंदर को मृत घोषित कर दिया। आशिया पत्नी सगीर अहमद अंगूरीबाग, नाजमीन पुत्री अब्दुल रहूक ठठरईया तथा मेहताब पुत्र उसमान मोइया बेगमगंज, पूराकलंदर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई अन्य को भी चोटें आई है। पेड़ की चपेट में आने के कारण उसके नीचे खड़े कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।


Spread the love
और पढ़े  UP- मानसून सत्र: विपक्ष पर भड़के सीएम योगी, बोले- ये लोग लोकतंत्र विरोधी हैं, इनका आचरण शर्मनाक
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveइटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक की राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई…


    Spread the love

    भीषण जाम- कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद में कांवड़ियों का आगमन बढ़ते ही सड़कों पर लंबा जाम लगने लगा है। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह से ही गाजियाबाद की प्रमुख सड़कों पर वाहन…


    Spread the love