रामनगर: समीर हत्याकांड: स्मैक के बंटवारे के लिए हुए झगड़े में दोस्त ने की हत्या, 24 घंटे में हुआ खुलासा

Spread the love

 

रामनगर के गूलरघट्टी में हुई युवक की हत्या की गुत्थी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि समीर उर्फ लक्की की हत्या उसी के बचपन के दोस्त गूलरघट्टी निवासी नजीर ने की है। दोनों के बीच स्मैक के बंटवारे पर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान नजीर ने ईंट से सिर पर कई वार कर समीर उर्फ लक्की को मौत के घाट उतार दिया। उसके साथ मौके पर मौजूद पुछड़ी निवासी आशीष को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

शुक्रवार को कोतवाली ने मामले का खुलासा करते एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को गूलरघट्टी सिंचाई नहर के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसकी शिनाख्त आदर्शनगर निवासी समीर उर्फ लक्की (20) के रूप में हुई। युवक के सिर पर किसी वस्तु से चोट के निशान मिले थे।

 

जांच में पता चला कि हत्या के समय घटनास्थल पर समीर समेत तीन लोग मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने समीर के दोस्त गूलरघट्टी निवासी नजीर और पुछड़ी निवासी आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। नजीर ने बताया कि वह लोग नशे के आदी है। बुधवार रात तीनों ने पहले शराब और फिर स्मैक पी। इस दौरान स्मैक के बंटवारे पर समीर और नजीर बीच धक्का-मुक्की हो गई। धक्का लगने से नजीर सिंचाई नहर में गिर गया और उसके हाथ में एक ईंट आ गई जिससे उसने समीर के सिर पर कई वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। संवाद

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नाजीर के खिलाफ हत्या समेत कई धराओ में मुकदमा दर्ज किया है। आशीष पर घटना की जानकारी पुलिस को नहीं देने के मामले में 239 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की है। आरोपी की निशानदेही पर ईंट और खून से सने कपड़ों को बरामद कर लिया है। – मनोज कत्याल, एसपी सिटी

युवकों को स्मैक सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

और पढ़े  उत्तराखंड बजट- सत्र के पहले दिन ही बजट पेश कर सकती है सरकार, विधानसभा ने भेजा कार्यक्रम

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया युवकों को स्मैक बेचने वाले तस्कर का पता लगाया जा रहा। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही स्मैक बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम को दिया 1500 रुपये का इनाम

समीर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम 1500 रुपये का इनाम घोषित किया है। टीम में सीओ सुमित पांडेय, कोतवाल सुशील कुमार, दीपक बिष्ट, महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, तारा सिंह राणा आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।


Spread the love
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love