राममंदिर चढ़ावा चोरी- 24 लाख रुपये नकद देकर टिन्नू ने बेटे के नाम खरीदी थी जमीन, अब…

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की मुसीबत बढ़ती जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उसने अपने बेटे के नाम जमीन खरीदने के लिए विक्रेता को 24 लाख रुपये नकद दिए थे। जबकि, बैंक खाते के माध्यम से करीब नौ लाख रुपये ही दिए गए थे। पुलिस नकद दी गई धनराशि चढ़ावा चोरी से संबंधित मान रही है। ऐसे में अब यह जमीन जब्त करने की तैयारी की जा रही है।

चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद टिन्नू यादव समेत सभी आरोपियों की संपत्तियां खंगाली जा रही हैं। कस्टडी रिमांड के दौरान हुई पूछताछ और तहसील से मिले दस्तावेज के आधार पर एक टिन्नू के बेटे रवि यादव के नाम खरीदी गई एक जमीन का खुलासा हुआ है। यह जमीन करीब सालभर पहले सहादतगंज क्षेत्र में खरीदी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज और भुगतान के तरीके की गहन जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कुल भुगतान का बड़ा हिस्सा नकद दिया गया था।
भाजपा नेता के एक करीबी से खरीदी थी जमीन
रवि यादव के नाम खरीदी गई यह जमीन भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के बेहद करीबी व पारिवारिक सदस्य से खरीदी गई थी। बीते दिनों टिन्नू की कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने जमीन बेचने वालों से भी पूछताछ की है। जमीन की लोकेशन के आधार पर इस जमीन की मौजूदा कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, कागजों में इसके करीब 35 लाख रुपये में खरीदने की जानकारी मिली है।
और पढ़े  अयोध्या- 1.35 करोड़ से बने संस्कृत महाविद्यालय के भवन का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…