राज्य सभा चुनाव: उत्तराखंड-यूपी,बिहार, कर्नाटक और प. बंगाल के भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी |

राज्य सभा चुनाव: उत्तराखंड-यूपी,बिहार, कर्नाटक और प. बंगाल के भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी |

लोकसभा चुनाव से पहले संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) की खाली सीटों को भरने की कवायद शुरू हो चुकी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी मुख्यालय की तरफ से जारी सूची के मुताबिक बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे, जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा और कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीटों पर भाजपा प्रत्याशी अपने भाग्य आजमाएंगे।

उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर चुनाव, भाजपा ने दो महिलाओं पर दांव लगाया-
देश में राजनीतिक रूप से सबसे अहम माना जाने वाला सूबा- उत्तर प्रदेश है। इस राज्य की सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सात उम्मीदवारों में दो महिलाओं को तरजीह दी गई है। यूपी की राज्यसभा सीटों पर महिलाओं को टिकट देने का फैसला करते हुए भाजपा ने साधना सिंह और डॉ संगीता बलवंत पर भरोसा जताया। भाजपा उम्मीदवारों की सूची को सरकार की महत्वाकांक्षी मुहिम- महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति वंदन कानून से भी जोड़ा जा रहा है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बिहार से डॉ धर्मशीला गुप्ता और डॉ भीम सिंह द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव 2024 में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 14 उम्मीदवारों की इस सूची में छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जा रहा है।

और पढ़े  अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: CM धामी की घोषणा, दिव्यांग युवाओं को मिलेगी सिविल सर्विस की मुफ्त कोचिंग

हरियाणा की राज्यसभा सीट से सुभाष बराला, जबकि कर्नाटक की सीट से नारायणा कृष्णासा भांडगे भाजपा प्रत्याशी होंगे। उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल से भाजपा ने सामिक भट्टाचार्य को मौका दिया है।

  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…