राजपाल Case: राजपाल यादव मामले पर सामने आया पत्नी का बड़ा बयान, हफ्ते भर बाद मदद को आगे आए सलमान

Spread the love

 

 

चेक बाउंस मामले में जेल गए राजपाल यादव की मदद के लिए अब पूरा बॉलीवुड आगे आया है। एक दिन पहले सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर राजपाल यादव की मदद की बात कही थी। उन्होंने बाकी इंडस्ट्री से भी ऐसे मुश्किल वक्त में राजपाल की मदद को आगे आने की अपील की थी। इसके बाद से ही सेलेब्स लगातार एक्टर की मदद को आगे आ रहे हैं। अब राजपाल यादव के मैनेजर ने जानकारी दी है कि सोनू सूद के अलावा सलमान खान और अजय देवगन सरीखे स्टार भी अभिनेता की मदद के लिए आगे आए हैं। इसी मामले को लेकर राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव का बयान भी सामने आया है।

एक्टर के मैनेजर ने दी जानकारी
स्क्रीन के साथ बातचीत में राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि राजपाल यादव की मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे अभिनेताओं ने अपना समर्थन दिया है। अभी मेरी डेविड धवन से बात हुई थी, उन्होंने भी मदद की बात कही है। इसके अलावा रतन नैन, वरुण धवन समेत कई लोग इस बार उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसके लिए राजपाल ने दिल से सभी की सराहना की है। 


राजपाल की पत्नी बोलीं- सभी मददगार हैं 
वहीं पीटीआई से बातचीत में राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने कहा, ‘सब लोग उनके साथ खड़े हैं। पूरी इंडस्ट्री ने उनका साथ दिया है। मदद के लिए आगे आए हर व्यक्ति को बहुत-बहुत धन्यवाद।’

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहले कर चुके थे 10 लाख की मदद
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि वह पहले भी राजपाल यादव की मदद कर चुके हैं। नवाज के करीबी का कहना है, ‘यह पहली बार नहीं है जब नवाजुद्दीन ने राजपाल यादव की मदद की है। इससे पहले भी उन्होंने 10 लाख रुपये की फाइनेंशियल मदद की थी। नवाजुद्दीन ने हमेशा ऐसे कामों को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद किया है। वह इसके बारे में पब्लिकली बात नहीं करते हैं, चुपचाप मदद करते हैं।’ 

क्या जेल जाने से पहले किसी ने की मदद? 
बातचीत के दौरान जब गोल्डी से पूछा गया कि क्या राजपाल ने तिहाड़ में आत्मसमर्पण करने से पहले मदद मांगी थी? तो गोल्डी ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। हालांकि उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया है। इसकी सराहना की जानी चाहिए। सभी ने प्रतिबद्धताएं जताई हैं, लेकिन ऐसे सौदे रातोंरात नहीं होते।

 

 

कल होनी है जमानत याचिका पर सुनवाई
इस दौरान एक्टर के मैनेजर गोल्डी ने राजपाल की जल्द रिहाई की उम्मीद भी जताई। उन्होंने कहा कि परिवार को मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। राजपाल भाई खुद बहुत मजबूत हैं और यह मजबूती परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। घर में कई समारोह होने वाले हैं, फरवरी के अंत में पारिवारिक कार्यक्रम भी निर्धारित हैं। हर कोई चाहता है कि राजपाल भाई तब तक रिहा हो जाएं। उम्मीद है कि वे कल तक रिहा हो जाएंगे। कल उनकी जमानत की सुनवाई होनी है और हमें उम्मीद है कि उन्हें जमानत मिल जाएगी और वे रिहा हो जाएंगे। जमानत याचिका पहले ही दाखिल हो चुकी है। कल सुनवाई के बाद हम और अधिक जानकारी साझा कर पाएंगे।

 

 

मदद को अब तक आगे आए ये स्टार्स
सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन सरीखे स्टार्स के अलावा अब तक राजपाल यादव के समर्थन में कई सेलेब्स उतरे हैं। इनमें सोनू सूद, गुरु रंधावा, गुरमीत चौधरी और केआरके जैसी इंडस्ट्री की हस्तियां शामिल हैं। हालांकि अधिकांश ने मदद की गई राशि का खुलासा नहीं किया। राव इंद्रजीत ने 1.11 करोड़ रुपये का योगदान देने की बात कही और यहां तक कि राजपाल यादव के बैंक विवरण साझा करते हुए दूसरों से भी मदद करने का आग्रह किया। उनकी अपील के बाद राजनेता तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की, जबकि केआरके ने 10 लाख रुपये का योगदान देने की बात कही।

2010 का है चेक बाउंस मामला
राजपाल यादव साल 2010 के चेक बाउंस मामले में जेल में हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन करने के लिए एक कंपनी से करोड़ों रुपए लोन लिए थे। लेकिन कई मौकों के बावजूद वो जब लोन को नहीं चुका पाए, तब कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ में सरेंडर करने का आदेश दिया। इसके बाद 5 फरवरी को राजपाल ने तिहाड़ में सरेंडर किया है। मामला 9 करोड़ रुपए की राशि से जुड़ा है।


Spread the love
  • Related Posts

    अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन,89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा..,अमिताभ बच्चन-आमिर सहित अंतिम संस्कार में पहुंचे सितारे

    Spread the love

    Spread the loveबॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र के निधन से देओल परिवार समेत…


    Spread the love

    ‘कांटा लगा गर्ल’:- अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    Spread the love

    Spread the love   इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। महज 42 साल की उम्र में शेफाली ने…


    Spread the love