राजनाथ सिंह: हम हैं सबके बॉस, ट्रंप का नाम लिए बिना राजनाथ ने कसा तंज, कहा- कुछ लोग भारत के विकास से खुश नहीं

Spread the love

 

क्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दौरे पर हैं। जिले के उमरिया गांव में औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने रेल कोच इकाई का भूमिपूजन किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो भारत के विकास की रफ्तार से खुश नहीं हैं। उन्हें यह अच्छा नहीं लग रहा। ‘सबके बॉस तो हम हैं’। भारत इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ रहा है? कई लोग कोशिश कर रहे हैं कि भारत में, भारतीयों के हाथों से बनी चीजें उन देशों में बनी चीजों से ज्यादा महंगी हो जाएं, ताकि जब ये चीजें महंगी हो जाएं तो दुनिया इन्हें न खरीदे। यह प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं, अब दुनिया की कोई ताकत भारत को विश्व की एक बड़ी ताकत बनने से नहीं रोक सकती।

यही भारत की ताकत
रक्षा क्षेत्र को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा- कि आपको यह जानकर खुशी होगी कि अब हम 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा सामान का निर्यात कर रहे हैं। यही भारत की ताकत है, यही नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है, हमारा निर्यात लगातार बढ़ रहा है।

 

हम कर्म देखकर मारेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- आतंकवादी आए और लोगों को उनका धर्म पूछकर मार डाला। हमने भी तय किया कि हम किसी को धर्म पूछकर नहीं मारेंगे, बल्कि उनके कर्म देखकर मारेंगे। हमने ऐसा ही किया किया। जब रावण ने सीता जी का अपहरण किया, वह लंका में थीं। जब हनुमान जी वहां पहुंचे तो उन्होंने लंका में हाहाकार मचा दिया। जब वे सीता जी के पास पहुंचे तो सीता जी ने बहुत विनम्रता से कहा, ‘अरे हनुमान! यह तुमने क्या कर दिया? लंका में इतना हंगामा क्यों मचाया? इतने लोगों को क्यों मार डाला?’ तब हनुमान जी बहुत विनम्र होकर, हाथ जोड़कर बोले, ‘अरे माता, जिन मोहि मारा, तिन मैं मारे।’ जिन्होंने हमारे लोगों को मारा, हमने भी उन्हें ही मारा।

और पढ़े  गैगस्टर नीतीश कौशल अमेरिका में गिरफ्तार, एफबीआई ने अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में किया था शामिल
‘मॉडर्न प्रदेश’ के नाम से जाना जाएगा एमपी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास को देखकर मैं कह सकता हूं कि आने वाले वर्षों में इसे ‘मॉडर्न प्रदेश’ के नाम से जाना जाएगा। आज जिस रेल कोच फैक्ट्री का शिलान्यास किया गया, मैंने देखा कि आपने इसका नाम ‘ब्रह्मा’ रखा है। सृष्टिकर्ता के नाम पर इस इकाई का नाम रखना अपने आप में एक बहुत ही अद्भुत सुझाव है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह इकाई, अपने नाम से प्रेरणा लेकर और उसे साकार करते हुए, उत्पाद निर्माण के मामले में नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Spread the love
  • Related Posts

    सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें,सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें, विधानसभा में मौन, PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveसिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव…


    Spread the love

    West Asia- जंग के बीच ईरान के मंत्री PAK पहुंचे; अमेरिका ने लगातार 10वें दिन बम बरसाए

    Spread the love

    Spread the loveजंग के बीच पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में  पाकिस्तानी समकक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। पीटीआई…


    Spread the love