Rain: दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट, एनसीआर की सड़कों पर जलभराव, थम गई ट्रैफिक की रफ्तार

Spread the love

 

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। दोपहर से ही रूक-रूक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

दिल्ली समेत गाजिायबाद, नोएडा में जमकर बरसात हो रही है।  नोएडा के कई इलाकों में हुई बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। सेक्टर 16 की सड़क पर पानी भरने की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश
गाजियाबाद में रात के समय हुई मूसलाधार बारिश ने शहर को नई ताजगी और खूबसूरती से भर दिया। कविनगर सी ब्लॉक की इस सड़क पर पड़ती रोशनी की परछाइयों और बरसती बूंदों ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया। साथ ही मौसम में ठंडक के एहसास से लोगों को दिन की थकावट से भी राहत मिली

फरीदाबाद में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना
जिले में लगातार उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने राहत दी। शुक्रवार को दोपहर में हल्की बूंदाबांदी के बाद गर्मी और उमस और भी बढ़ गई थी, लेकिन शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया। बारिश का यह दौर रुक-रुक कर देर रात तक जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट आई। लगातार बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया इससे लोगों को काफी राहत मिली कई दिनों बाद अच्छी बारिश होने से लोगों के चेहरे खिल गए।

और पढ़े  शराब नीति मामले में केजरीवाल बरी,क्या थी दिल्ली की नई शराब नीति?, क्यों लगे केजरीवाल पर घोटाले के आरोप, जानिए

 

जानें 27 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त यानी आज आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 24 से 27 अगस्त तक हर दिन बारिश हल्की होने की संभावना है। 36 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान के नीचे गिरकर 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली: जामियानगर के ओखला विहार में अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

    Spread the love

    Spread the love     ईरान पर इस्राइली और अमेरिका ने मिलकर हमला किया। जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। खामेनेई की मौत के…


    Spread the love

    एक्शन में केजरीवाल- शराब घोटाले में कोर्ट से ‘क्लीन चिट’ मिलने के बाद केजरीवाल की जंतर मंतर पर जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveशराब घोटाले में आरोप मुक्त होने के बाद का आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी…


    Spread the love