बारिश ने मचाया कहर : उत्तराखंड में 3 नेशनल हाईवे और 200 से ज्यादा सड़कें बंद,सैकड़ों यात्री फंसे

प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से तीन नेशनल हाईवे समेत कुल 250 सड़कें बंद हो गईं। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में वाहनों के पहिये जगह-जगह थम गए। सैकड़ों यात्री सड़कों के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। सड़कों को खोलने के काम में 229 मशीनों को लगाया है।

प्रदेेश में शुक्रवार देर रात शुरू हुई भारी बारिश के बाद श्रीनगर में एचएच-58 स्लिप और बोल्डर आने से बंद हो गया। एनएच को खोलने के लिए एक जेसीबी, एक लोडर और एक पौकलैंड मशीन को लगाया गया है। वहीं रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड के बीच एनएच-109 पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया।

यहां दो जेसीबी मशीनों को मार्ग को खोलने के काम में लगाया गया है। उत्तरकाशी में एनएच-94 धरासू बैंड के बाद स्लिप और बोल्डर आने से बंद हो गया। इस मार्ग को खोलने के लिए दो जीसीबी, एक पौकलेंड और तीन टिप्पर लगाए गए हैं। इसके अलावा 32 स्टेट हाईवे, 16 मुख्य जिला मार्ग, नौ अन्य जिला मार्ग, 79 ग्रामीण सड़कें (सिविल) और 111 पीएमजीएसवाई की सड़कों सहित कुल 250 सड़कें अवरुद्ध हैं। इससे पहले 98 सड़कें शुक्रवार से बंद थी, जबकि शनिवार को 184 सड़कें बंद हुईं। शनिवार को 32 सड़कों को खोलने का कार्य किया गया।

और पढ़े  देहरादून: MBBS प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा मामला, 1 और गिरफ्तारी, एसआईटी ने मध्यप्रदेश के दलाल को किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…