रेल कर्मचारी ने साहसिक कार्यसेवा का किया प्रदर्शन ,चलती रेल गाड़ी में फसे यात्री का जीवन बचाया

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के कर्मचारी अपनी उत्कृष्ट रेल सेवाओं का प्रदर्शन करने के साथ ही यात्रियों के हित और जानमाल की दिशा में भी पूर्णतया जागरूक रहते हुए प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते रहते हैं I अपनी इसी विशिष्ट कार्यशैली का प्रदर्शन करते हुए आज दिनांक 10.11.22 को मंडल के रेल कर्मचारी ने साहसिक कार्यसेवा का किया प्रदर्शन ,चलती रेल गाड़ी में फसे यात्री का जीवन बचाया बाराबंकी स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी श्री मंटू कुमार, शंटमैन ने अपनी समर्पित एवं साहसिक यात्री सेवा का प्रदर्शन करते हुए ट्रेन और प्लेटफ़ॉर्म के बीच में फँसे एक यात्री के जीवन की रक्षा अपने प्राणों को संकट में डालकर करते हुए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया I
पूर्ण प्रकरण के अनुसार आज बाराबंकी के प्लेटफार्म नंबर एक से गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर – पनवेल एक्सप्रेस के प्लेटफार्म से चलने के बाद एक यात्री दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा परंतु उसका पैर स्लिप हो गया और वह ट्रेन के नीचे ट्रेन और प्लेटफ़ॉर्म के बीच गिर गया । प्लेटफार्म पर शंटमैन मंटू कुमार ने दौड़कर उस यात्री का हाथ पकड़ लिया और चलती ट्रेन के साथ उस यात्री का हाथ पकड़े करीब 100 मीटर तक दौड़ते रहा परंतु यात्री का हाथ नहीं छोड़ा I जिसके उपरांत ट्रेन को रुकवाया गया और उस यात्री को ट्रेन के नीचे से आर.पी. एफ. उप निरीक्षक श्री रोहित कुमार तथा जी.आर.पी. रेल कर्मचारी ने साहसिक कार्यसेवा का किया प्रदर्शन ,चलती रेल गाड़ी में फसे यात्री का जीवन बचाया इन्सपेक्टर परवेज अली ख़ान की सहायता से निकाला गया। ऑन ड्यूटी शंटमैन श्री मंटू कुमार की सूझ बूझ से उस यात्री की जान बच गई। उनका यह बहादुरी पूर्ण कार्य अत्यंत प्रशांसनीय एवं सराहनीय है।

और पढ़े  एयर शो: पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी कल आएंगे, बंद होंगे रास्ते, एसपीजी ने नमो घाट पर डाला डेरा

(रेखा शर्मा )
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक
उत्तर रेलवे, लखनऊ

  • Related Posts

    एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़

    शिव की नगरी काशी में तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हो गया। 22 अक्तूबर से ही गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमानों के करतब देखने के…

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…