Rahul- 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, जर्मन मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

 

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से और जर्मनी सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। यह जानकारी इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) ने दी है।

 

भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी करेंगे विचार-विमर्श
आईओसी यूनाइटेड किंगडम के महासचिव विक्रम दुहान के मुताबिक, राहुल गांधी का यह दौरा भारत की वैश्विक भूमिका, लोकतंत्र, विदेश नीति और लोगों के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी जर्मन सांसदों और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी विचार-विमर्श करेंगे।

राहुल गांधी के साथ सैम पित्रौदा भी रहेंगे मौजूद
आईओसी जर्मनी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के साथ भारतीय प्रवासी कांग्रेस के चेयरपर्सन सैम पित्रोदा भी होंगे। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी इस दौरे में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे और कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।’

बर्लिन में 17 दिसंबर को भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित
आईओसी ऑस्ट्रिया के अध्यक्ष औसाफ खान ने कहा कि बर्लिन में 17 दिसंबर को राहुल गांधी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे यूरोप से भारतीय प्रवासी कांग्रेस के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। औसाफ खान ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत करना, प्रवासी भारतीयों के मुद्दों पर चर्चा करना और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा, ‘हम राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, डॉ. अरथी कृष्णा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन पाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’

और पढ़े  दिल्ली: डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त वैज्ञानिक से 1.25 करोड़ ठगे, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार
  • Related Posts

    राजपाल यादव ने दो करोड़ चुकाए: सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस केस को मध्यस्थता के लिए भेजा, कहा- जा सकते हैं विदेश

    सुप्रीमकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस के सात मामलों के विवाद को मध्यस्थता के लिए भेज दिया है। अभिनेता ने इन मामलों में अपनी दोषसिद्धि और…

    धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण: तमिलनाडु सरकार को SC का झटका, जानिए पूरा मामला?

    सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को बड़ा झटका देते हुए मद्रास हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें इस्लाम अपनाने वाले व्यक्ति को पुराने सामाजिक पिछड़ेपन के…