राहुल गांधी- राहुल को मिला दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस, एक परिवार ने दशकों तक संभाल के रखा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मंगलवार को अपने दादा फिरोज गांधी का वर्षों पुराना खोया हुआ ड्राइविंग लाइसेंस मिला। राहुल अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर थे। फिरोज गांधी के इस ड्राइविंग लाइसेंस को रायबरेली में एक स्थानीय परिवार ने दशकों तक संभालकर रखा था और अब उसे गांधी परिवार को सौंप दिया गया। राहुल ने ये लाइसेंस व्हाट्सएप पर सोनिया गांधी को भी भेजा।

 

यह लाइसेंस रायबरेली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की आयोजन समिति के सदस्य विकास सिंह ने राहुल को दिया। यह घटना उनके दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन हुई। विकास सिंह ने कहा, वर्षों पहले रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान मेरे ससुर को यह ड्राइविंग लाइसेंस मिला था।

उन्होंने इसे सुरक्षित रखा और उनके निधन के बाद मेरी सास ने भी इसे सहेजकर रखा। कांग्रेस सांसद राहुल के रायबरेली आने की जानकारी मिलने पर मेरे परिवार ने इसे सौंपना अपना कर्तव्य समझा। मेरा परिवार इस दस्तावेज को अमानत मानता था, जिसे सही समय पर गांधी परिवार को लौटाना जरूरी था।

शहर भर में लगे राहुल-अखिलेश की जोड़ी के पोस्टर
भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव के पोस्टर शहर में चस्पा किए गए। पोस्टर पर सपा लोहिया वाहिना के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी का भी चित्र लगा था और निवेदक के रूप में शिवम कुमार का नाम था। पोस्टर के नीचे पीडीए रक्षक लिखा था। इस पोस्टर ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस लोकसभा की तरह फिर से सीटों का बंटवारा कर सकते हैं।

और पढ़े  राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून: जयपुर-भरतपुर समेत 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 15 सितंबर तक रहेगा दौर
  • Related Posts

    किशाऊ बांध: 579 करोड़ खर्च कर 836.39 क्यूसेक पानी लेगा हरियाणा, अमित शाह की मौजूदगी में आज परियोजना पर समझौता

    किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर मंगलवार को छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। इससे हरियाणा को सिंचाई के लिए 836.39 क्यूसेक पानी मिलेगा। इस परियोजना के…

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…