पाकिस्तान की कंगाली- संसद के डिप्टी स्पीकर रहे कासिम सूरी US में चला रहे टैक्सी, कहा- मेहनत से कमाने में कैसी शर्म?

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पीटीआई (तहरीक-ए-इंसाफ) के वरिष्ठ नेता कासिम खान सूरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। कभी पाकिस्तानी संसद के सत्र की अध्यक्षता करने वाले सूरी ने खुलासा किया है कि वे अपना पेट भरने के लिए इन दिनों अमेरिका में उबर (Uber) टैक्सी चला रहे हैं।

क्या बोले पूर्व डिप्टी स्पीकर?
हाल ही में पीटीआई की अमेरिकी शाखा के साझा किए गए एक वीडियो में सूरी ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है। सूरी का आरोप है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थन करने की वजह से उन्हें राजनीतिक उत्पीड़न झेलना पड़ा। उनके मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने उन पर दर्जनों मनगढ़ंत मामले दर्ज किए, उनके बैंक खाते सील कर दिए और संपत्ति जब्त कर ली। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके परिवार के सदस्यों का अपहरण किया गया, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में देश छोड़ना पड़ा।

 

अपनी नौकरी पर क्या बोले सूरी?
अपनी मौजूदा नौकरी को लेकर सूरी ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह काम करना पड़ेगा, लेकिन इसमें कोई शर्म नहीं है।” उन्होंने कहा वे चोरी, भ्रष्टाचार या हराम की कमाई करने के बजाय मेहनत करके पैसा कमाना पसंद करते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ईमानदारी से की गई मेहनत में ही असली सम्मान है।

इमरान खान का साथ देने की मिली सजा
कासिम सूरी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं। इतनी मुश्किलों के बावजूद सूरी को अपने फैसलों पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, “यह वह कीमत है जो लोकतंत्र, कानून के शासन और पाकिस्तान के लोगों के सम्मान के लिए इमरान खान के साथ खड़े होने के लिए चुकानी पड़ती है।”

और पढ़े  मस्क ने स्टारलिंक को लेकर यूक्रेन पर लगाए आरोप,मस्क के आरोप से मचा बवाल, क्या बदलेगी युद्ध की तस्वीर?

इमरान खान की स्थिति पर जताई चिंता
सूरी ने 2023 से जेल में बंद इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि खान को अन्यायपूर्ण तरीके से जेल में रखा गया है और उन्हें एकांत कारावास में रखकर वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों ने दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि खान को कानून के अनुसार ही रखा गया है।

  • Related Posts

    ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: ब्राजील में लूला दा सिल्वा चौथी बार बने राष्ट्रपति,

    ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के लिए मतदान के बाद नतीजे आ चुके हैं। इसमें मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बहुमत मिला है।…

    मौसम अपडेट- भारत में बदलता मौसम का मिजाज,15 राज्यों में अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद

    बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरलम, पुडुचेरी में भारी…