Purnima- कब है माघ पूर्णिमा, इस समय करें स्नान, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Purnima- कब है माघ पूर्णिमा, इस समय करें स्नान, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

माघ पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी. इसे माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. माघ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का काफी महत्व होता है. यह माना जाता है कि माघी पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने से सूर्य और चंद्रमा से जुड़ी सभी कठिनाइयां दूर हो जाती हैं. माना जाता है कि इस दौरान किए गए सभी दान कार्य आसानी से फलित होते हैं.
हिंदू घर्म में माघ पूर्णिमा को काफी खास माना जाता है. माघ मास में किए गए दान और स्नान का काफी ज्यादा महत्व होता है. माघ पूर्णिमा को माघ मास का अंतिम दिन माना जाता है इसके अलावा इसे माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं. साथ ही इस दिन वस्त्र दान और गौ दान का भी काफी महत्व होता है. माना जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवतागण पृथ्वी लोक में भ्रमण के लिए आते हैं. माघ पूर्णिमा के दिन गरीब लोगों को खाना, कपड़ा, तिल, गुड़ और कंबल का दान करना चाहिए. आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा की तिथि और शुभ मुहूर्त-
फरवरी 5, 2023, रविवार
प्रारम्भ – 4 फरवरी, रात 09 बजकर 29 मिनट पर शुरू
समाप्त – 5 फरवरी, रात 11 बजकर 58 मिनट पर खत्म
उदया तिथि के अनुसार माघ पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी.
स्नान का शुभ समय- 5 फरवरी, सुबह 05 बजकर 22 मिनट से सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक

और पढ़े  मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले
  • Related Posts

    अमेरिकी एफ-35 के पुर्जे हांगकांग कैसे पहुंचे?: पेंटागन ने शुरू की जांच, चीन के हाथ लगने की खबर से बढ़ी चिंता

    अमेरिका के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमानों में शामिल एफ-35 के कुछ पुर्जों के हांगकांग पहुंचने के बाद पेंटागन ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये पुर्जे ऑस्ट्रेलिया…

    जोधपुर में अग्निकांड: केमिकल फैक्टरी में आग लगने से कई हताहत, 14 घायल अस्पताल में भर्ती

    बासनी स्थित गणेश कॉलोनी की एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम लगी आग बुझाने के दौरान अचानक हुए जोरदार विस्फोट ने बड़ा हादसा कर दिया। फैक्ट्री में रखा केमिकल का…