PSGY- पीएम सूर्य घर योजना से 30 लाख घर रोशन, बिजली बिल में राहत, PM मोदी ने भी सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश में 30 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने की उपलब्धि को भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा का बड़ा मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम है। प्रधानमंत्री ने योजना के लाभार्थियों को बधाई दी और इसे बचत, स्थिरता और आत्मनिर्भरता से जुड़ा जनआंदोलन बताया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रूफटॉप सोलर अपनाने वाले परिवारों ने न केवल अपने बिजली बिल में कमी लाई है, बल्कि देश को हरित ऊर्जा की ओर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह योजना ऊर्जा सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत बनाने की सरकार की सोच का हिस्सा है।

30 लाख घरों तक पहुंची योजना
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अब तक 30 लाख घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। उन्होंने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। जोशी ने कहा कि यह कदम सूरज की रोशनी को बचत और सतत विकास में बदलने का उदाहरण है। इससे बिजली बिल कम हो रहे हैं और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हो रही है।

बचत और आत्मनिर्भरता पर जोर
सरकार का दावा है कि रूफटॉप सोलर से आम परिवारों को सीधा फायदा मिल रहा है। बिजली खर्च में कमी के साथ अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचने का भी विकल्प मिलता है। इससे परिवारों की आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना लोगों को आत्मनिर्भर बना रही है और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रही है।

और पढ़े  अमेरिका का नया प्रतिबंध: 16 लोग और 10 संस्थाओं पर कार्रवाई, बेसेंट बोले- ईरानी अर्थव्यवस्था पर कस रहे शिकंजा

हरित परिवर्तन की रफ्तार
प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे हरित परिवर्तन की गति को दर्शाती है। सरकार का लक्ष्य देश को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता घटाकर सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि आने वाले समय में और अधिक घरों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि हर परिवार तक सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा पहुंचे। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसी गति से रूफटॉप सोलर का विस्तार होता रहा तो भारत ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

  • Related Posts

    राजस्थान: न्यायिक परिसरों में खुलेंगे शिशु गृह, HC प्रशासन ने दिए निर्देश

    राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य के न्यायिक परिसरों में शिशु गृह (क्रेच) स्थापित करने के विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। यह व्यवस्था जोधपुर, जयपुर, सभी जिला मुख्यालयों तथा अन्य अदालती…

    कोलकाता भगदड़ में 19 की मौत, बऊबाजार के कई इलाकों में धारा 163 लागू,91 साल पुराना है चोरबागान पूजा पंडाल

    कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों ने जान गंवाई है। 25 लोग घायल भी हुए हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भगदड़ की जांच के निर्देश…