President Ramnath Kovind : राष्ट्रपति कोविंद का पद छोड़ने से पहले राष्ट्र के नाम संबोधन,युवाओं को दिया खास संदेश

Spread the love

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद छोड़ने से एक दिन पहले रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। कोविंद ने अपने अनुभवों पर चर्चा करते हुए कहा, “अनेक देशवासियों से मिलने के बाद मेरा विश्वास दृढ़ हुआ कि हमारे लोग ही असली राष्ट्र निर्माता हैं। ऐसे महान देशवासियों के हाथ में हमारा भविष्य सुरक्षित है।”

राष्ट्रपति ने कहा, “जब अपने छोटे से गांव में एक बालक के तौर पर मैं अपने भविष्य को समझने की कोशिश कर रहा था, तब आजादी मिले कुछ ही समय हुआ था। मुझे उम्मीद थी कि मैं भी राष्ट्र निर्माण में कुछ योगदान करुंगा। यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि इसमें नागरिकों के लिए दरवाजे खुले हैं कि वह कुछ भी कर सकते हैं। हमारे पूर्वजों और हमारे आधुनिक राष्ट्र-निर्माताओं ने अपने कठिन परिश्रम और सेवा भावना के द्वारा न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को चरितार्थ किया था। हमें केवल उनके पदचिह्नों पर चलना है और आगे बढ़ते रहना है।”

निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान समाज के सभी वर्गों से पूर्ण सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा, “कानपुर देहात के एक गांव का आदमी आज आपको संबोधित कर रहा है तो यह भारत के लोकतंत्र की जीवंतता का प्रमाण है। पीएम मोदी को लेकर कोविंद ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री जी भी मेरे गांव आए और उन्होंने गांव का मान बढ़ाया।”\

उन्होंने अपने कार्यकाल के पांच वर्षों को लेकर कहा कि इस दौरान मैंने अपनी पूरी योग्यता से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। मैं डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, डॉक्टर एस. राधाकृष्णन और डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जैसी महान विभूतियों का उत्तराधिकारी होने के नाते बहुत सचेत रहा हूं।

और पढ़े  Election: असम में 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, AGP को 26 और बीपीएफ को मिलीं 11 सीटें, क्या बोले CM?

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    ईरान के इस हथियार ने बढ़ा दी दुनिया की टेंशन, जानें अमेरिका-ब्रिटेन के सैन्य ठिकाने पर कैसे किया हमला

    Spread the love

    Spread the loveईरान ने एक ऐसे हथियार का इस्तेमाल किया है जिसने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य ठिकाने डिएगो गार्सिया पर ईरान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *