अयोध्या: राममंदिर ध्वजारोहण समारोह की मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, नवंबर में दुनिया देखेगी समरसता की तस्वीर

 

रामनगरी 25 नवंबर को इतिहास रचने जा रही है। परिसर में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन भव्य स्वरूप में होगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे।

समारोह की तैयारी को लेकर मंगलवार देर शाम तीर्थ क्षेत्र भवन में राम मंंदिर ट्रस्ट, संघ व विहिप के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि समारोह केवल ध्वजारोहण तक सीमित न रहकर राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना, समरसता और संगठन की शक्ति को प्रकट करेगा।

 

25 नवंबर को अभिजित मुहूर्त में समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे से ध्वजा पूजन के साथ होगा। राम मंदिर समेत परिसर के सभी उप मंदिरों के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई जाएगी। करीब तीन घंटे चलने वाले कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 49 जिलों से लगभग आठ हजार मेहमानों को बुलाया जाएगा।

अयोध्या से तीन हजार मेहमान बनेंगे समारोह के साक्षी
ध्वजारोहण समारोह में अयोध्या के लोगों को भी सहभागी बनने का अवसर मिलेगा। आठ हजार मेहमानों में से 3000 अयोध्या जिले से होंगे। अब तक 2200 मेहमानों की सूची बन चुकी है। समारोह के लिए 8200 कुर्सियां लगाई जाएंगी। मंगलवार शाम टेंट व कुर्सियों के लिए स्थान चिह्नित किए गए।

और पढ़े  UP- आज एक दिवसीय दाैरे पर आगरा आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ,खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में करेंगे शिरकत
  • Related Posts

    दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

    एक प्रेमी जोड़े की चर्चा इस समय हर जुबान पर है। रिश्ते में सास और दामाद के बीच नजदीकी बनी तो प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मामला थाने तक पहुंचा।…

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…