रामनगरी में होने वाले छठवें दीपोत्सव की तैयारियां जोरों शोरों पर, मुख्यमंत्री के सलाहकार पहुंचे अयोध्या

Spread the love

रामनगरी अयोध्या में होने वाले छठवें दीपोत्सव की तैयारियां जोरों शोरों पर है।वही इस दीपोत्सव को भव्य रूप देने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है।जिसको देखते हुए आज मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी एवं प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम अयोध्या पहुंचे।जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के 28 सितम्बर अयोध्या भ्रमण तथा दीपोत्सव 2022 के कार्यो की समीक्षा श्रीराम कथा संग्रहालय में की गयी।इस बैठक में मण्डलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। दीपोत्सव के सम्बंध में डीएम नितीश कुमार द्वारा संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया तथा 28 सितम्बर को लोकार्पित होने वाले निर्माणाधीन भारत रत्न लता मंगेशकर चौक (नयाघाट अयोध्या)के निर्माण आदि कार्यो की जानकारी ली।बैठक के बाद अवनीश अवस्थी ने बताया कि इस बार का दीपोत्सव अनूठे तरीके से मनाया जाएगा।कोविड के बाद का ये दीपोत्सव भव्य होगा और दिए लगाए जाएंगे।हर बार से इस बार भव्य कार्यक्रम होगा।तो वही प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बताया कि दीपोत्सव में रिकार्ड बनेगा कई देशों की रामलीला आयोजित होगी।और देश के अन्य प्रदेशों की भी रामलीला होगी। लेजर शो और चौड़ाई में होगा साथ ही कई बड़ी योजनाओं का लोकार्पण भी होगा।इस बैठक में कमिश्नर नवदीप रिणवा, पुलिस उप महानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह,डीएम नितीश कुमार, एसएसपी प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी श्री सलिल कुमार पटेल, मेले में आयोजित होने वाले इवेन्ट एवं टेन्ट आदि लगाने वाले एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- पहली बार बदला गया राममंदिर का ध्वज,सेना के जवानों ने किया नए ध्वज का आरोहण
  • Related Posts

    Weather यूपी: आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मौसम में बृहस्पतिवार से बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से बृहस्पतिवार…


    Spread the love

    गोकशी रोकने में 3 दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी रहे नाकाम, एसएसपी ने कर दी ये सख्त कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the love   गोकशी रोकने में नाकाम होने और लापरवाही बरतने पर एसएसपी अविनाश पांडे ने तीन दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। एसएसपी ने मेडिकल थाना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *