Prayagraj -प्रयागराज हिंसा करने वाले मास्टरमाइंड जावेद के घर पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात.

प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के आरोपियों के घरों की ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हिंसा के मास्टर माइड जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद है। जावेद के घर का गेट तोड़ दिया गया है। जावेद के परिजन घर के अंदर ही मौजूद हैं।

आपको बता दें कि रविवार को ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने नोटिस जारी कर 12 जून को सुबह 11 बजे तक मकान खाली करने का आदेश दिया गया था, लेकिन उससे पहले ही पीडीए ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने पांच दर्जन से अधिक आरोपियों की सूची तैयार की है। इनकी गिरफ्तारी समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम की टीम शनिवार को दिन भर अटाला तथा अन्य क्षेत्रों में मौजूद रही तथा आरोपियों के घरों को चिन्हित किए।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज हिंसा के आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप के घर पर ध्वस्तीकरण का नोटिस लगाया है और उसे 12 जून को सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा है, यह घर अवैध रूप से निर्मित है।

और पढ़े  UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…