हल्द्वानी: 6 जून से कालूसिद्ध मंदिर के नवनिर्मित भवन में होगा प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम

Spread the love

 

वनिर्मित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम वैदिक मंत्रोचार के बीच छह जून से शुरू होगा। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

बुधवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह और एसडीएम राहुल शाह ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और साधु संतों से नवनिर्मित मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा पर वार्ता की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर का कुछ काम होना शेष रह गया है जिसे जल्द पूरा करा लिया जाएगा। कहा कि काम पूरा होने के बाद छह से आठ जून तक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी मूर्तियां मंदिर समिति को प्राप्त हो गई है। कालाढूंगी चौराहे में स्थित प्राचीन कालू सिद्ध मंदिर भी सड़क व चौराहा चौड़ीकरण की जद में आ रहा था।

 

वैभव- प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के 14 वर्षीय स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से की मुलाकात, युवा सनसनी बताया

 

इसके बाद पास में नया मंदिर बनाने पर सहमति बनी थी। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि मंदिर के नए भवन में शिफ्ट होने के बाद पुराने मंदिर भवन को वहां से हटाकर सड़क और चौराहा चौड़ीकरण का काम कराया जाएगा। वार्ता में मंदिर समिति के अध्यक्ष महंत कालू गिरी महाराज, सहायक नगर आयुक्त गणेश कांडपाल समेत कई साधु संत मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े  रुड़की: गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव, कल से था लापता
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love