डाक विभाग  की नई सेवाएं शुरू- अगले दिन डिलीवरी की गारंटी और देरी होने पर पैसे वापसी की सुविधा

Spread the love

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक विभाग की नई प्रीमियम सेवाओं की शुरुआत की है। इन सेवाओं के नाम ’24 स्पीड पोस्ट’, ’24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ और ’48 स्पीड पोस्ट’ रखे गए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य समय पर पहुंचने वाले जरूरी सामान की डिलीवरी को और तेज करना है।

 

मंत्री ने इंडिया पोस्ट की तरीफ की
इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि इंडिया पोस्ट के पास दुनिया का सबसे बड़ा और गहरा नेटवर्क है। उन्होंने ग्रामीण डाक सेवा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के 6.5 लाख गांवों की हर तहसील और तालुका में लोग परिवार के किसी सदस्य से भी बढ़कर किसी पर भरोसा किया जाता है, तो वह ग्रामीण डाक सेवा है। उनके अनुसार, यह इंडिया पोस्ट के लिए एक नई शुरुआत का पल है।

मंत्री ने यह भी बताया कि आज देश के आखिरी छोर तक स्मार्टफोन पहुंच चुका है। ई-कॉमर्स का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अभी यह बाजार 11 लाख करोड़ रुपये का है। इसके साल 2030 तक बढ़कर 30 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। सिंधिया ने विश्वास जताया कि इन नई सेवाओं से आम लोगों और व्यापारियों को बहुत फायदा होगा। डाक विभाग अब आधुनिक जरूरतों के हिसाब से खुद को बदल रहा है।

सुरक्षा पर भी रहेगा पूरा ध्यान
इस सेवा में सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। ग्राहकों को ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी, एसएमएस अलर्ट और एंड-टू-एंड ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। व्यापारिक ग्राहकों के लिए बाद में भुगतान, भारी मात्रा में बुकिंग के लिए मुफ्त पिकअप और केंद्रीकृत बिलिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

और पढ़े  Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबू, 40 दुकानें खाक

इन शहरों में मिलेगी सुविधा
डाक विभाग की इन सेवाओं का लाभ फिलहाल देश के छह प्रमुख शहरों में मिलेगा। पहले चरण में यह सेवाएं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होंगी। 24 स्पीड पोस्ट सेवा के तहत अगले ही दिन यानी शिपमेंट की डिलीवरी तत्काल और समयबद्ध तरीके से की जाएगी। सबसे खास बात यह है कि डिलीवरी में देरी होने पर मनी-बैक गारंटी भी दी जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    युवक ने खुद को गोली मारी- कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना, भाई बना रहा था वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में दल्लूपुरा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने चचेरे भाई की लाइसेंसी पिस्टल…


    Spread the love