फीफा विश्वकप में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया,रोनाल्डो-रामोस ने दागे गोल

Spread the love

पुर्तगाल ने फीफा विश्वकप 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। उसने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया। टोरंटो में खेले गए इस मैच में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिला है। सांस रोक देने वाले इस मैच में आखिरकार पुर्तगाल ने जीत हासिल की और अब राउंड ऑफ 16 में उनका सामना 2010 की चैंपियन स्पेन से होगा। यह मुकाबला डैलस में सात जुलाई को खेला जाएगा।

वहीं, क्रोएशिया की टीम विश्वकप से बाहर हो गई है। पुर्तगाल की ओर से क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी पर गोल दागा। वहीं, गोंजालो रामोस ने इंजरी टाइम में यानी 90+4वें मिनट में गोल किया। वहीं, क्रोएशिया की ओर से पेरिसिच ने 53वें मिनट में गोल किया था। क्रोएशिया के दिग्गज फुटबॉलर लुका मॉड्रिच का यह आखिरी विश्वकप था और मैच के बाद रोनाल्डो ने उन्हें गले लगा लिया। दोनों एक साथ स्पैनिश क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेल चुके हैं और अच्छे दोस्त हैं।

पुर्तगाल बनाम क्रोएशिया: मैच के आंकड़े

आंकड़ा पुर्तगाल क्रोएशिया
स्कोर 2 1
बॉल पजेशन 51% 40%
कुल गोल प्रयास 15 13
टारगेट पर शॉट 3 6
कुल पास 587 383
पासिंग सटीकता 90% 84%

 

 

हाफ टाइम तक का खेल
हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं हो सका था। पुर्तगाल की टीम ने पहले हाफ में लगातार काउंटर अटैक किए। रोनाल्डो ने शुरुआती 10 मिनट में हेडर से गोल का एक आसान मौका छोड़ दिया। इसके अलावा पुर्तगाल ने कई और मौके भी गंवाए। क्रोएशिया के डिफेंडर्स शानदार बचाव करते दिखे। पहले हाफ में पुर्तगाल क पजेशन 60 प्रतिशत रहा, जबकि क्रोएशिया का पजेशन 28 प्रतिशत रहा। पहल हाफ में पुर्तगाल ने नौ गोल अटैम्प्ट किए, जबकि क्रोएशिया ने तीन गोल अटैम्प्ट किए।

और पढ़े  IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

 

 

रोनाल्डो ने पेनल्टी पर दागा गोल

  • दूसरे हाफ में असली ड्रामा शुरू हुआ। 53वें मिनट में क्रोएशिया के इवान पेरिसिच ने गोल दाग अपनी टीम को पुर्तगाल पर 1-0 की बढ़त दिला दी थी।
  • इसके बाद दबाव में आई पुर्तगाल की टीम ने जबरदस्त वापसी की। मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा ने इसमें उनकी मदद भी की।
  • 64वें मिनट में पुर्तगाल के कॉर्नर पर क्रोएशिया के निकोला वालसिच ने बॉक्स के अंदर पुर्तगाली खिलाड़ी वेगा को रोकने की कोशिश की।
  • रेफरी ने VAR के जरिये जांच की और पाया की यह जानबूझकर किया गया था यानी डेलिब्रेटेड था।
  • इस पर पुर्तगाल को पेनल्टी मिला और रोनाल्डो ने गोल दाग पुर्तगाल की वापसी कराई और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
  • यह रोनाल्डो का फीफा विश्वकप इतिहास के नॉकआउट मैच में पहला गोल रहा। इससे पहले उन्होंने सारे गोल ग्रुप स्टेज में किए थे।
  • यह रोनाल्डो का इस विश्वकप में तीसरा गोल रहा। इससे पहले दो गोल उन्होंने उज्बेकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज में किए थे।
  • 81वें मिनट में रोनाल्डो को सब्सटिट्यूट किया गया। उनकी जगह रुबेन नेवेस मैदान पर आए। हालांकि, असली ड्रामा तो बाकी था।

 

 

मैदान पर स्टोपेज टाइम में हाईवोल्टेज ड्रामा

  • 90 मिनट के खेल के बाद 10 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया। हालांकि, एक बार इंजरी टाइम शुरू होते ही ये 18 मिनट तक बढ़ गया।
  • यह फीफा विश्वकप में अब तक के सबसे रोमांचक 18 मिनट रहे। इसमें फुल ऑन ड्रामा देखने को मिला।
  •  इंजरी टाइम में 90+4वें मिनट में राफेल लियाओ के क्रॉस पर गोंजालो रामोस ने हेडर से गोल दाग पुर्तगाल को 2-1 से आगे कर दिया।
  • इसके बाद क्रोएशिया ने लगातार अटैक किए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर सके। रेफरी ने 10 मिनट के इंजरी टाइम के बाद भी खेल जारी रहने दिया।
  • 90+15वें मिनट में क्रोएशिया ने गोल दागा और जश्न मनाना शुरू कर दिया। हालांकि, रेफरी ने VAR का सहारा लिया, क्योंकि पुर्तगाली खिलाड़ियों ने ऑफ साइड के लिए अपील की।
  • रेफरी ने VAR में पाया कि क्रोएशिया खिलाड़ी ने जब पास दिया तब उनका दूसरा खिलाड़ी ऑफ साइड था और रेफरी ने गोल को निरस्त कर दिया।
  • इस तरह क्रोएशिया का जश्न दुख में बदल गया। वहीं, पुर्तगाली खिलाड़ियों और फैंस ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
  • इस ड्रामे के तीन मिनट बाद रेफरी ने फाइनल सिटी बजाई और मैच खत्म होने का एलान किया।
और पढ़े  IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

 

 

रोनाल्डो ने बनाया रिकॉर्ड

  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 41 साल और 147 दिन की उम्र में वह फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में खेलने वाले इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।
  • रोनाल्डो ने इस गोल के साथ एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह 40 वर्ष की उम्र पार करने के बाद फीफा विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपने ही पूर्व पुर्तगाली साथी पेपे का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 विश्व कप में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 39 साल और 283 दिन की उम्र में गोल कर यह उपलब्धि हासिल की थी।

 

 

राउंड ऑफ 32 तक का सफर
पुर्तगाल ने ग्रुप K में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच अंकों के साथ नॉकआउट में जगह बनाई थी। टीम पूरे ग्रुप चरण में अजेय रही थी, जिसमें एक जीत और दो ड्रॉ शामिल रहे। पुर्तगाल ने ग्रुप स्टेज में छह गोल किए थे और केवल एक गोल खाया, जिससे उसकी मजबूत डिफेंस का भी पता चलता है। दूसरी ओर, क्रोएशिया ने ग्रुप L में छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर का टिकट हासिल किया था। शुरुआती झटके के बाद टीम ने लगातार दो मुकाबले जीतकर शानदार वापसी की। क्रोएशिया ने ग्रुप स्टेज में पांच गोल किए, लेकिन पांच गोल भी खाए।


Spread the love
  • Related Posts

    IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

    Spread the love

    Spread the love भारत आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के…


    Spread the love

    IND vs SL Test: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, पहली बार टीम इंडिया में चुने गए आकिब नबी

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान…


    Spread the love