Politics: ‘BJP ऑक्टोपस की तरह, तीन चौथाई AIADMK को निगल चुकी है’, तमिलनाडु कांग्रेस का तीखा हमला

Spread the love

मिलनाडु में विधानसभा चुनाव करीब आते ही सियासी बयानबाजी ने भी जोर पकड़ा लिया है। तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुंथगई ने आईएडीएमके को नसीहत देते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला है। के. सेल्वापेरुंथगई ने AIADMK महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी के डीएमके-कांग्रेस गठबंधन पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि उनको अपनी पार्टी को बचाने पर ध्यान देना चाहिए।

 

चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए सेल्वपेरुंथगई ने कहा, ‘पलानीस्वामी को अपनी पार्टी की रक्षा पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा एक ऑक्टोपस की तरह है, जो सभी पार्टियों को निगल जाती है। अब वह एआईएडीएमके को निगलने जा रही है। भाजपा पहले ही एआईएडीएमके के तीन-चौथाई सदस्यों को निगल चुकी है। पलानीस्वामी को अपनी पार्टी के बचे हुए हिस्से की रक्षा करनी चाहिए।’

 

बता दें कि रविवार को AIADMK नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने डीएमके की सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने गठबंधन सरकार पर प्रशासनिक अक्षमता और तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) की परीक्षाओं का प्रभावी ढंग से संचालन न कर पाने का आरोप लगाया। तंजावुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद चेन्नई रवाना होने से पहले उन्होंने त्रिची हवाई अड्डे पर पत्रकारों से मुलाकात की। हवाई अड्डे पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि DMK सरकार प्रशासनिक रूप से अक्षम है और TNPSC की परीक्षाओं का ठीक से संचालन करने में विफल रही है।


Spread the love
और पढ़े  दहेज हत्या केस: SC में पति की जमानत रद्द, कहा- मामला गंभीर, हाईकोर्ट में निर्णय मशीनी ढंग से हुआ
  • Related Posts

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


    Spread the love

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love