ऋषिकेश- युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, CM को ज्ञापन देने थे जा रहे

ऋषिकेश बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने और पेपर लीक प्रकरण के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद थाने लाकर छोड़ दिया।

शनिवार को परवादून युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कोयल घाटी से आईडीपीएल की ओर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे। युवाओ के हाथ में काले झंडे थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक लिया।
कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस एडवोकेट अभिनव सिंह मलिक, परवादून युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव भारती सहित अनेक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि, बापूग्राम के लोगों को वर्षों से राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने का इंतजार है, लेकिन भाजपा सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। वहीं लगातार हो रहे पेपर लीक ने प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
हम मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर इन दोनों गंभीर मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने जनता की आवाज सुनने के बजाय हमें गिरफ्तार कर लिया। विरोध  करने वालों में प्रदेश महासचिव दीपक वर्मा, महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, महानगर उपाध्यक्ष मयंक पाल, हिमांशु जाटव, सौरभ वर्मा, विशाल स्नेह, मानव रावत आदि मौजूद रहे। वहीं एसएसआई भरत सिंह ने बताया कि सभी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। बाद में छोड़ दिया गया।
और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…