पुलिस कांस्टेबल भर्ती: सनी लियोनी ने भरा यूपी पुलिस कांस्टेबल का फॉर्म अब बनेगी कॉन्स्टेबल,प्रवेश पत्र देखकर सब हुए हैरान..

Spread the love

पुलिस कांस्टेबल भर्ती: सनी लियोनी ने भरा यूपी पुलिस कांस्टेबल का फॉर्म अब बनेगी कॉन्स्टेबल,प्रवेश पत्र देखकर सब हुए हैरान..

उत्तरप्रदेश

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले दिन कन्नौज जिले में पुलिस भर्ती में परीक्षा देने वाले एक अभ्यार्थी का प्रवेश पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इस प्रवेश पत्र को लेकर जहां अधिकारी परेशान रहे तो वहीं पूरे प्रदेश में यह प्रवेश पत्र चर्चा का विषय बन गया. आखिर इस प्रवेश पत्र में ऐसा क्या था आइए आपको विस्तार से बताते हैं.
यह मामला कन्नौज जिले के तिर्वा कस्बे इलाके स्तिथ सोनेश्री बालिका महाविद्यालय का है, यहां पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हो रही थी इसी परीक्षा केंद्र में महोबा जिले के रहने वाले अभ्यार्थी अंकित के प्रवेश पत्र में अंकित की तस्वीर न होकर सिने स्टार सनी लियोनी की तस्वीर छपी हुई थी. प्रवेश पत्र पर सनी लियोनी की तस्वीर होने के चलते किसी ने प्रवेश पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सोशल मीडिया में वायरल होते ही पूरे प्रदेश में यह प्रवेश पत्र आग की तरह फैल गया.
वहीं मामला जब स्थानीय अधिकारियों तक पहुंचा तो उनका कहना था कि प्रवेश पत्र में एडिटिंग की गई है. बाकी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस तरह की हरकत करने वाले को बक्शा नही जाएगा. आपको बता दे कि कन्नौज जिले में 17 और 18 फरवरी को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होनी है, पहले दिन 10 परीक्षा केंद्रों पर 9464 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में गुरु वसिष्ठ गुरुकुल के छात्रों का डंका
  • Related Posts

    UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है…


    Spread the love

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *