दिल्ली: यमुना की सफाई पर PM का जोर, शाह ने 1816 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- दिल्लीवालों दोहरी दिवाली

Spread the love

दिल्ली में यमुना नदी को निर्मल बनाने के लिए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सरकार की लगभग 1816 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कैबिनेट के कई मंत्री मंच पर मौजूद रहे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को बताने आया हूं कि इस बार यह आपके लिए दोहरी दिवाली है। हमने जीएसटी कर की दरें कम कर दी हैं। 395 से अधिक वस्तुओं पर कर या तो शून्य कर दिया गया है या पांच प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है… 12 लाख रुपये तक आयकर समाप्त कर दिया गया था।
आगे कहा कि जब मनमोहन सिंह की सरकार सत्ता में आई थी, तो  दो लाख रुपये से अधिक आय वाले सभी लोगों पर कर लगाया गया था। मोदी सरकार ने 10 वर्षों में इस सीमा को दो लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया है। यह बदलाव इसलिए संभव हुआ है क्योंकि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री चुना है।

दिल्ली के लोगों ने उन्हें डुबो दिया: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आपदा सरकार ने कहा था कि अगर वे दूसरी बार वोट मांगने आएंगे तो यमुना में डुबकी लगाएंगे। उन्होंने ऐसा नहीं किया। प्रवेश वर्मा ने अपना कटआउट डुबकी लगवाई। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। लेकिन उन्होंने डुबकी नहीं लगाई। दिल्ली के लोगों ने उन्हें डुबो दिया।

‘मोदी जी ने यमुना की सफाई का वादा किया था, वादा पूरा कर रहे हैं’
अमित शाह ने कहा, “मोदी जी ने आपसो वादा किया था कि हम लोकसभा चुनाव से पहले यमुना सफाई का काम पूरा कर देंगे। मोदी जी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए बहुत सारा पैसा चाहिए। पीएम मोदी ने कहा, पैसों की चिंता मत करो। जितना भ्रष्टाचार मिटाएंगे और विज्ञापनों को कम करेंगे, यमुना उतनी ही शुद्ध होगी। आज यमुना को शुद्ध करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है, स्वच्छ यमुना के सपने को साकार करने का। सात महीनों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, न केवल दिल्ली के सामने यमुना को साफ करने का, बल्कि गंगा से मिलने वाली जगह से प्रयागराज तक यमुना को साफ करने का प्लान तैयार हो गया है। और देखिए संयोग। मां यमुना की कृपा से, यमुनोत्री से प्रयागराज तक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, इन सभी राज्यों में भाजपा सरकार बन गई है। इसका मतलब है कि मां यमुना की कृपा से यमुना को साफ करने का रास्ता साफ हो गया है।

और पढ़े  डीयू- दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रदर्शन से पहले अनुमति अनिवार्य, 72 घंटे पहले देनी होगी लिखित सूचना

‘आपदा सरकार ने घोटाले ही घोटाले किए’
आगे कहा कि आपदा सरकार के शासनकाल में दिल्ली के कचरा पहाड़ 65 मीटर तक पहुंच गए थे। एक जनवरी 2028 को आप कचरा पहाड़ को खोजने भी नहीं पाएंगे। वहां एक बहुत ही सुंदर उद्यान बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। शाह ने कहा कि हम फिर से जनादेश मांगने आएंगे, रेखा गुप्ता फिर से चुनाव लड़ेंगी। हमारे नाम पर कोई घोटाला नहीं होगा, न कोई भ्रष्टाचार का आरोप है। केजरीवाल जी ने ग्यारह वर्षों में इतने घोटाले किए हैं। चाहे मोहल्ला क्लिनिक घोटाला हो, शराब घोटाला, विज्ञापन घोटाला, दवा घोटाला, कक्षा घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला, शीश महल घोटाला, सीसीटीवी इंस्टॉलेशन घोटाला, और पैनिक बटन घोटाला। यहां तक कि जब देश में कांग्रेस सत्ता में थी, तब बारह लाख करोड़ के घोटाले, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार हुए। मोदी जी के ग्यारह वर्षों के शासन में, हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ एक भी आरोप नहीं लगा।


Spread the love
  • Related Posts

    LPG बुकिंग नियमों पर सरकार बोली- नहीं हुए बदलाव,35 नहीं, 25 दिन में ही मिलेगा शहरों में सिलिंडर

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा में बदलाव को लेकर फैल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है…


    Spread the love

    दर्द भरी जंग खत्म: नम आंखों से हरीश को दी गई अंतिम विदाई, ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छा मृत्यु के बाद बुधवार को हरीश राणा को अंतिम विदाई दी गई। दिल्ली के ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति…


    Spread the love