PM: आज से होगी PM को मिले उपहारों की ई-नीलामी, शॉल से लेकर राम दरबार की पेंटिंग तक खरीदने का मौका

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिली 1300 से अधिक वस्तुओं को बुधवार से आम लोग ई-नीलामी के माध्यम से खरीद सकेंगे। इसमें जम्मू और कश्मीर की जटिल कढ़ाई वाला पश्मीना शॉल, राम दरबार की तंजौर पेंटिंग, नटराज की धातु प्रतिमा, गुजरात की रोगन कला( जिसमें जीवन वृक्ष को दर्शाया गया है), हाथ से बुना नागा शॉल समेत 1300 उपहार हैं। इसके अलावा पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भाग लेने वाले भारतीय पैरा-एथलीटों द्वारा उपहार में दी गई खेल स्मृति चिन्ह भी शामिल है। प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की नीलामी का सारा पैसा नमामि गंगे परियोजना को दिया जाएगा।

केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले 1300 से अधिक उपहारों की ऑनलाइन नीलामी की घोषणा की। उन्होंने कहा, नीलाम की जाने वाली वस्तुओं में पेंटिंग, कलाकृतियां, मूर्तियां, देवी-देवताओं की मूर्तियां और खेल सामग्री भी शामिल हैं। पहली नीलामी जनवरी 2019 में हुई थी। तब से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले हज़ारों अनोखे उपहारों की नीलामी की जा चुकी है, जिससे नमामि गंगे परियोजना के लिए 50 करोड़ से ज़्यादा की राशि जुटाई गई है। मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने सभी स्मृति चिन्ह इस गंगा को साफ करने वाली परियोजना के लिए समर्पित किए हैं।

इस वर्ष के संस्करण में 1,300 से अधिक वस्तुएं शामिल होंगी, जोकि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर , 2025 तक आधिकारिक पोर्टल www.pmmementos.gov.in पर बोली के लिए उपलब्ध होंगी। यह संग्रह भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है, जिसमें पारंपरिक कला, चित्रकला, मूर्तिकला, हस्तशिल्प और आदिवासी कलाकृतियों से लेकर सम्मान और आदर के औपचारिक उपहार तक शामिल हैं।

और पढ़े  सऊदी में बांग्लादेशी जोड़े को मिली मौत की सजा: दुनियाभर में छिड़ी बहस, ढाका ने दर्ज कराया विरोध, क्या थे आरोप?

 

  • Related Posts

    मन की बात- बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस: मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, त्योहारी मौसम के लिए की क्या अपील?

    प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 139वीं कड़ी है। पीएम मोदी मे इस…

    केरल: जज का नाबालिग बेटा चला रहा था मर्सिडीज कार, दोपहिया को मारी टक्कर, बाइक सवार 54 वर्षीय शख्स की मौत

    केरल के चेरानेल्लूर में रविवार तड़के एक मर्सिडीज-बेंज कार की टक्कर से स्कूटर सवार 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि कार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का नाबालिग…