PM मोदी आज जारी करेंगे 23वीं किस्त, 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेंगे 2-2 हजार रुपये

आज का दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकि आज किसानों को 23वीं किस्त का लाभ मिलेगा।


खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 2-2 हजार रुपये की किस्त हस्तांतरित करेंगे। चलिए जानते हैं…

 

 

कहां से जारी होगी 23वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आज पश्चिम बंगाल से जारी होगी
  • इस राज्य के हुगली जिले के तारकेश्वर में कार्यक्रम हैं
  • जहां से 23वीं किस्त जारी की जाएगी
कितने बजे किसानों के खातों में आएगी 23वीं किस्त?
  • आज दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर कार्यक्रम होना है
  • जहां पर पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों के बैंक खाते में 23वीं किस्त हस्तांतरित की जाएगी

23वीं किस्त का लाभ कितने किसानों को मिलेगा?

  • पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही जारी करेंगे
  • इस 23वीं किस्त का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को दिया जाएगा
  • इसके लिए सरकार आज 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी करेगी

आपको किस्त मिली है या नहीं, कैसे चेक कर पाएंगे?

  • आपको सरकार किस्त जारी करने के बाद मैसेज भेजती है जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं
  • बैंक की तरफ से भी आपको मैसेज भेजा जाता है
  • आप अपने नजदीकी एटीएम जाकर पैसे चेक कर सकते हैं
  • आप बैंक की पासबुक में एंट्री करवाकर भी किस्त के पैसे चेक कर सकते हैं
और पढ़े  तमिलनाडु: जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, जेल अफसरों पर गिरी गाज, 17 कर्मचारी निलंबित
  • Related Posts

    नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद

    गोवा के उत्तरी हिस्से में क्राइम ब्रांच कार्यालय में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिस…

    बंगलूरू: फाइव स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, जांच जारी

    बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो…