पीएम मोदी: PM आज करेंगे काजीरंगा कॉरिडोर का भूमिपूजन, दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी असम के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को काजीरंगा नेशनल पार्क में 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही वह दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में कहा आज असम के कालीबोर में प्रमुख विकास परियोजनाओं के भूमि पूजन का इंतजार है, जिसमें 35 किमी लंबा काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है। यह खासतौर पर मानसून के मौसम में जानवरों की सुरक्षा में लंबा योगदान देगा। इस दौरान नई अमृत भारत ट्रेनें असम के लोगों की बेहतर कनेक्टिविटी में मदद करेंगी।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि काजीरंगा कॉरिडोर वन्य जीवन की सुरक्षा और कनेक्टिविटी दोनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा भूमि पूजन और अमृत भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाना असम के विकास की गति को और तेज करेगा। हम इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का असम की जनता की ओर से धन्यवाद करते हैं।

6957 करोड़ रुपये की परियोजना
इस 6957 करोड़ रुपये की परियोजना से न केवल काजीरंगा नेशनल पार्क के जानवरों के सुरक्षित आवागमन की सुविधा होगी, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर सड़क हादसों में कमी आएगी और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने राजमार्ग के 86.67 किमी लंबे दो-लेन हिस्से को चौड़ीकरण कर चार लेन में बदलने और 34.5 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। इस कॉरिडोर के नीचे क्षेत्र विशेष रूप से मानसून में जानवरों के पारगमन के लिए सुरक्षित मार्ग के रूप में कार्य करेगा।

दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाएंगे हरी झंडी 
प्रधानमंत्री मोदी दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक का वर्चुअल फ्लैग ऑफ भी करेंगे। इसके बाद वह कालीबोर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे और फिर दोपहर में पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे।

और पढ़े  महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- 'वो घटिया आदमी, फिल्म के नाम पर…

इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने गुवाहाटी में बोडो लोक नृत्य ‘बगुरुम्बा’ का अवलोकन किया, जिसमें 10,000 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम शहर के अर्जुन भोगेश्वर बरुआह स्टेडियम, सारुसजाई में आयोजित किया गया था।

एक महीने के अंदर दूसरी बार असम यात्रा
पीएम मोदी बीते 20 दिसंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय दौरे पर असम आए थे, जहां उन्होंने गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बरदालोई की प्रतिमा का अनावरण किया, जिनके नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखा गया है। प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ में 10,601 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया संयंत्र की आधारशिला भी रखी थी। अपनी पिछली यात्रा के दौरान, मोदी ने गुवाहाटी और नामरूप में जनसभाओं को भी संबोधित किया था।


Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love