PM मोदी आज करेंगे नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान का आगाज, 10 हजार स्थानों पर एक साथ होंगे कार्यक्रम

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण के मिशन से जोड़ना और इसमें उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

यह अभियान माई भारत (MY Bharat) के युवा स्वयंसेवकों के नेतृत्व में देशव्यापी जन भागीदारी अभियान के रूप में शुरू किया जाएगा। इसका लक्ष्य युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट करना और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।

युवाओं को सामाजिक बदलाव का दूत बनने का संदेश देंगे प्रधानमंत्री
आधिकारिक बयान के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सकारात्मक सामाजिक बदलाव के दूत बनने का आह्वान करेंगे। अभियान की शुरुआत के साथ ही देशभर के करीब 10 हजार स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें एक करोड़ से अधिक युवा नशे के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लेंगे।
हर रविवार होंगे जागरूकता कार्यक्रम
इस अभियान के तहत देशभर में प्रत्येक रविवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित हो। इन गतिविधियों में खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, परिचर्चा, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम शामिल होंगे।

बेहतर योगदान देने वालों को किया जाएगा सम्मानित
अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों और संगठनों के उत्कृष्ट योगदान को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह पर सम्मानित किया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ के विजन के अनुरूप तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को मजबूत करना है।

अभियान का मुख्य संदेश है कि “नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।” सरकार का उद्देश्य इस राष्ट्रव्यापी अभियान के जरिए यह संदेश देश के हर युवा तक पहुंचाना और उन्हें स्वस्थ, जागरूक तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

Spread the love
और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट: 4 साल की दुष्कर्म पीड़िता का इलाज करने से किया था इनकार, अब अस्पताल भरेंगे 12 लाख जुर्माना
  • Related Posts

    संसद में सरकार को फिर घेरेगा विपक्ष,राज्यसभा 46 और लोकसभा 42 बार स्थगित, कामकाज पर क्या असर पड़ा?

    Spread the love

    Spread the loveसरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते टकराव का असर संसद के मानसून सत्र के कामकाज पर साफ दिखाई दे रहा है। सत्र की अब तक हुई 15 बैठकों…


    Spread the love

    लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा: 20 हजार जवानों की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने बताया कि सुरक्षा तैनाती की योजना…


    Spread the love