पीएम मोदी- आज मोदी के जन्मदिन पर दुनिया की सबसे बड़ी देग में यहां बनेगा शाकाहारी लंगर..

Spread the love

पीएम मोदी- आज मोदी के जन्मदिन पर दुनिया की सबसे बड़ी देग में यहां बनेगा शाकाहारी लंगर..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 साल के हो गए। उनके इस जन्मदिन पर मंगलवार (17 सितंबर) को अजमेर शरीफ दरगाह में शाकाहारी लंगर का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत रात 10 बजे से होगी। इस दौरान अमजेर शरीफ दरगाह की ‘बड़ी शाही देग’ 4000 किलो मीठे चावल, शुद्ध घी, मेवा और केसर मिलाकर बनाए जाएंगे, जिन्हें बाद में लोगों को वितरित किया जाएगा। इस शाकाहारी लंगर का आयोजन पीएम मोदी के जन्मदिन और ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत किया जा रहा है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिस शाही देग में चावल बनाए जाएंगे की उसकी कहानी भी बड़ी रोचक है। इस देग को श्रीलंका से लाया गया था और इसे मुगल बादशाह अकबर ने दरगाह शरीफ को भेंट किया था। दरगाह के पास दो देग हैं, जिसमें एक को बड़ी शाही देग और दूसरी को छोटी देग कहा जाता है। आइए, अब इन दोनो देग के बारे में जानते है…।

सबसे पहले जानिए बड़ी देग के बार में, जिसमें पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज पकेंगे मीठे चावल
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दुनिया की जिस सबसे बड़ी डेग में मीठे चावल बनेगे उसका व्यास 37 फीट चौड़ा है। इस देग में एक बार में 4800 किलो मीठे चावल पकाए जा सकते हैं। यह देग सात धातुओं के मिश्रण से बनी है, इसका किनारा इस तरह से बनाया गया है जो खाना पकाने के दौरान कभी गर्म नहीं होता। इस देग को कोलंबो श्रीलंका से लाया गया था। इस तरह की देग अजमेर शरीफ दरगाह के अलावा कहीं और मौजूद नहीं है। 1568 में मुगल बादशाह अकबर ने उसकी मन्नत पूरी होने के बाद इस देग को दरगाह शरीफ को भेंट किया था। इसका उपयोग मीठे चावल बनाने में किया जाता है।

और पढ़े  पुरी में रथ यात्रा का शुभारंभ,राष्ट्रपति और PM ने दी शुभकामनाएं, पुरी में हो रही बारिश

अब छोटी देग के बारे में जानिए
अजमेर दरगाह में मौजूद इस डेग का व्यास 22 फीट है। इसमें एक बार में 2400 किलोग्राम मीठा चावल पकाए जा सकते हैं। मुगल बादशाह जहांगीर ने इस देग को पारिवारिक परंपरा के तहत दरगाह में पेश किया था।

बुकिंग का खर्च लाखों रुपये
चिश्तिया सुफी फाउंडेशन के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसारा बड़ी देग की बुकिंग करने के लिए तीन लाख 51 हजार रुपये खर्च करने होते हैं। वहीं, छोटी देग की बुकिंग के लिए दो लाख 51 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यह सभी जानकारी


Spread the love
  • Related Posts

    सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें,सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें, विधानसभा में मौन, PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveसिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव…


    Spread the love

    West Asia- जंग के बीच ईरान के मंत्री PAK पहुंचे; अमेरिका ने लगातार 10वें दिन बम बरसाए

    Spread the love

    Spread the loveजंग के बीच पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में  पाकिस्तानी समकक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। पीटीआई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *