PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मां का 100वां जन्मदिन मनाने, पैर धोकर लिया आशीर्वाद।

PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मां का 100वां जन्मदिन मनाने, पैर धोकर लिया आशीर्वाद।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा आज (18 जून) 100 वर्ष की हो गईं हैं। इस मौके पर पीएम मोदी गुजरात के गांधीनगर स्थित आवास पर अपनी मां से मिलने पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया।आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी ने मां के चरण धोए फिर अपने हाथों से मिठाई खिलाई। इसके बाद पीएम पावागढ़ मंदिर के लिए रवाना हो गए जहां वे मां काली के दर्शन कर पूजा-पाठ करेंगे। इसके साथ ही वे आज हीराबा के नाम पर गांधीनगर में एक सड़क का नामकरण  भी करेंगे। इस सड़क को पूज्य हीराबा मार्ग नाम दिया जाएगा।

पीएम मोदी पावागढ़ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद वडोदरा में एक रैली को संबोधित करेंगे। मोदी पिछली बार मार्च माह में अपनी मां से मिले थे।

और पढ़े  तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…