पीएम मोदी- प्रधानमंत्री ने किया नमो भारत में सफर, खुद लिया अपना टिकट… स्कूली बच्चे बोले- थैंक्यू मिस्टर पीएम

नंद विहार, न्यू अशोक नगर तक नमो भारत के 13 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उद्घाटन किया। ऐसे में अब मेरठ साउथ से आनंद विहार और न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन से पहुंचा जा सकेगा।

Meerut: Prime Minister Modi traveled in Namo Bharat, took the ticket himself... School children said - Thank
मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक साधारण कोच का किराया 150 रुपए है जबकि प्रीमियम कोच का किराया 230 रुपए रखा गया है। वहीं आनंद विहार के लिए साधारण कोच में 130 रुपये खर्च करने होंगे। प्रधानमंत्री ने साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक ट्रेन में सफर किया और इस दौरान स्कूली बच्चों से भी बात की। बातचीत के बाद बच्चों ने कहा थैंक्यू मिस्टर प्राइम मिनिस्टर।
अब मेरठ के शताब्दी नगर ब्रह्मपुरी तक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। मेरठ से मोदीपुरम तक वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है। मेरठ साउथ से नमो भारत का शहर में अगला पड़ाव अब शताब्दीनगर है। इन दोनों स्टेशन के बीच परतापुर और रिठानी स्टेशन भी हैं, जहां मेट्रो का ठहराव रहेगा। अफसरों के मुताबिक शताब्दीनगर तक मेट्रो रेल का रूट तैयार हो गया है।
फिनिशिंग का काम चल रहा है और बिजली के लिए अब टेस्टिंग की जा रही है। दूसरी ओर दिल्ली की ओर भी नमो भारत का काम तेजी से चल रहा है। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक सेक्शन की लंबाई लगभग 13 किमी है।
इस सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं। इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हो जाएगी। यात्री 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक आ सकेंगे। ओएचई का काम तेजी से चल रहा है, जो ब्रह्मपुरी तक अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है।

 

और पढ़े  लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…