pm मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से की बातचीत, यूक्रेन संघर्ष समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Spread the love

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की है। दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्षों के बीच ये बातचीत कुछ देर पहले ही हुई है। वहीं इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

मैक्रों ने भी एक्स पर साझा किया एक पोस्ट
वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- मैंने अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की। हमने यूक्रेन में युद्ध पर अपनी स्थिति का समन्वय किया ताकि यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा के लिए मजबूत गारंटी के साथ न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की ओर बढ़ सकें। व्यापार संबंधी मुद्दों के संबंध में, हम सभी क्षेत्रों में अपने आर्थिक आदान-प्रदान और अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए, जो हमारी संप्रभुता और स्वतंत्रता की कुंजी है।

एआई समिट की सफलता के लिए कर रहे काम- मैक्रों
राष्ट्रपति मैक्रों ने पोस्ट में आगे लिखा- पिछले फरवरी में पेरिस में आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर कार्रवाई शिखर सम्मेलन के बाद, हम 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए काम कर रहे हैं। अधिक प्रभावी बहुपक्षवाद के लिए, हमने 2026 में जी-7 की फ्रांसीसी अध्यक्षता और ब्रिक्स की भारतीय अध्यक्षता को ध्यान में रखते हुए निकट समन्वय पर सहमति व्यक्त की।

और पढ़े  Shooting- अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत, एक घायल का इलाज जारी

 

ट्रंप और जेलेंस्की के साथ मैक्रों की बैठक
बता दें कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उन यूरोपीय नेताओं में शामिल हैं जो इस सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की बातचीत के दौरान उनके साथ मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जेलेंस्की के साथ यह मुलाकात यूक्रेन संघर्ष पर अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता के कुछ दिनों बाद हुई।


Spread the love
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love